विहंगम योग समारोह में बरसेगी अमृतवाणी
बलिया : विहंगम योग के प्रथमाचार्य सदगुरु अनंत धर्मचंद्रदेव जी महाराज की 46 वीं पुण्यतिथि के अवसर
बलिया : विहंगम योग के प्रथमाचार्य सदगुरु अनंत धर्मचंद्रदेव जी महाराज की 46 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर महर्षि सदाफलदेव आश्रम अगरसंडा में त्रिदिवसीय ब्रह्मविद्या विहंगम योग समारोह का भव्य आयोजन किया गया है। 29 से 31 जुलाई तक चलने वाले समारोह के तहत महर्षि स्वतंत्र देव जी महाराज व विज्ञान देव जी महाराज की उपस्थिति में आसन, ध्यान, प्रणायाम समेत कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयोजन की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है जिसमें दूर-दूर से लोगों का भारी जमवाड़ा होगा। सुबह छह से आठ बजे तक आसन, प्राणायाम व ध्यान का कार्यक्रम होगा। तीनों दिन सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक विहंगम योग के क्रियात्मक ज्ञान की दीक्षा दी जाएगी। दोपहर में एक से दो बजे तक भंडारे का आयोजन किया जाएगा। शाम को पांच बजे से संत प्रवर विज्ञान देव जी महाराज की दिव्यवाणी व कथामृत तथा सदगुरु आचार्य स्वतंत्रदेव जी महाराज की अमृतवाणी बरसेगी। समापन के बाद 31 जुलाई को कुंडीय विश्वशांति वैदिक महायज्ञ का आयोजन होगा। आयोजन के प्रथम दिन कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण से होगा जिसमें हाथी, घोड़ा व ऊंट आदि भी शामिल रहेंगे। इसमें होने वाली भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से भी काफी तैयारी की गई है।