सर्वांगीण विकास की भावना से मिली पहचान
बलिया : लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री रामबिलास पासवान को आज उनके सर्व
बलिया : लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री रामबिलास पासवान को आज उनके सर्वांगीण विकास की भावना से ही अंतर्राष्ट्रीय पहचान मिली है। उन्होंने प्रखर वक्ता के रूप में पूरी ¨जदगी गरीब, मजलूम व असहायों के लिए समर्पित कर दिया। यह बातें लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री रामबिलास पासवान के 70 वें जन्मदिन पर निरीक्षण भवन के मुख्य हाल में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव विष्णकांत चौधरी ने कही। उन्होंने कहा कि अब केंद्र सरकार में खाद्य-रसद व उपभोक्ता मंत्री के रूप में भी वह गरीबों की बेहतरी के लिए जमीनी स्तर पर काम कर रहे हैं। इस दौरान पदाधिकारियों ने केक काटकर श्री पासवान के दीर्घायु की कामना की। जिलाध्यक्ष सुनील पासवान ने कहा कि जाति व वर्ग की भावना से उपर उठकर सदैव ही समाज हित में काम किया है। कार्यक्रम में धनदेव राम पासवान, अजीत कुमार ¨सह, कन्हैया पासवान, अशोक चौहान, राजेंद्र पासवान, सुभाष राजभर, डा.फैज आलम अंसारी, राजेश पासवान आदि मौजूद थे।