मारपीट में प्रधान जख्मी, हवाई फाय¨रग भी
नगरा (बलिया) : हजियारामपुर गांव में रविवार को नवीन परती की जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर दो पक्ष
नगरा (बलिया) : हजियारामपुर गांव में रविवार को नवीन परती की
जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान जमकर लाठी डंडे व
ईंट पत्थर चलने के साथ ही लाइसेंसी असलहे से हवाई फाय¨रग भी हुई। इसमें प्रधान वृजकिशोर यादव (40) गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका उपचार पीएचसी में चल रहा है। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में
ले लिया है। हमलावरों ने प्रधान के दरवाजे पर खड़ी एक दोपहिया व चार पहिया वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। नवीन परती की जमीन पर एक पक्ष मिट्टी गिराना शुरू किया। प्रधान पक्ष ने इसका प्रतिरोध किया। बात बढ़ते बढ़ते मारपीट में बदल गई। इस दौरान चले ईंट पत्थर व लाठी डंडे से प्रधान को गंभीर चोटें आई। पुलिस ने हवाई फाय¨रग की घटना से इंकार किया है। प्रधान का आरोप है कि 24 जून को हमने एक शिकायती पत्र पुलिस को दिया था लेकिन पुलिस ने संज्ञान नहीं लिया। इसके चलते यह घटना हुई।