कर्मचारियों का सीएमओ दफ्तर पर प्रदर्शन
बलिया : यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के कर्मचारियों ने गुरुवार को भी सीएमओ
बलिया : यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के कर्मचारियों ने गुरुवार को भी सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया। साथ ही मांगें पूरी होने तक संघर्ष करने का एलान किया। कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार के चलते सारा कामकाज ठप रहा।
धरना को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष दया शंकर ने कहा कि सरकार हम सभी मांगों को पूरा करे। कर्मचारियों की समस्याओं का निस्तारण न होने से उन्हें कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों का उत्साह बर्धन करते हुए कहा कि आपकी एकता के बल पर ही जीत होगी। मंत्री शशिकांत ¨सह ने कहा कि यह संघर्ष कर्मचारियों के मान सम्मान का है। इसलिए हम सभी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशों पर आंदोलन को आगे बढ़ाएंगे। कर्मचारियों के इस बहिष्कार से दूर दराज से आने वाले लोगों का कोई काम नहीं हो सका। ग्रामीण क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों पर भी कर्मचारियों ने कार्य का बहिष्कार किया। इस मौके पर सत्यप्रकाश उपाध्याय, अनिल चौबे, अरुण वर्मा, धीरज श्रीवास्तव, आनंद दुबे, पुरूषोत्तम पांडेय, राम प्रताप ¨सह, सुशील ठाकुर, नीलम श्रीवास्तव, रत्नेश पांडेय, ब्रजेश राय आदि मौजूद थे।