चोरों ने उड़ाया गहना समेत लाखों का सामान
बैरिया (बलिया) : थाना क्षेत्र के सब्जी बाजार में मंगलवार की रात छत के सहारे घर में उतरे चोरों ने गहन
बैरिया (बलिया) : थाना क्षेत्र के सब्जी बाजार में मंगलवार की रात छत के सहारे घर में उतरे चोरों ने गहना समेत लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना के वक्त घर में केवल महिलाएं ही थी। पुरूष सदस्य काम पर गए हुए थे। चोरी की इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
रामेश्वर यादव रात का खाना खाकर खेत की रखवाली करने चले गए। उनका लड़का लगन में गाड़ी लेकर चला गया। महिलाएं एक कमरे में खाना खाकर सो गईं। इसी बीच चोर छत के सहारे घर के अंदर घुस गए। इसके बाद कमरों का ताला तोड़कर उसमें रखा लगभग छह भर सोने का गहना, दस भर चांदी का गहना, पीतल व फूल के बर्तन के साथ ही कीमती सामान चुरा लिए। परिवार वालों को इसकी जानकारी अगले दिन सुबह हुई।
अंदर का नजारा देख महिलाओं के होश उड़ गए। इनके हो हल्ला पर आसपास के लोग आ गए। पीड़ित परिवार ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी है। चोरी की घटना से जनता में आक्रोश व्याप्त है। लोगों का आरोप रहा कि पुलिस गश्त न होने से चोरों का मनोबल बढ़ता जा रहा है और पुलिस एक भी घटना का खुलासा नहीं कर पा रही है।