मारपीट में 6 गंभीर
बलिया : जनपद के दो अलग-लग क्षेत्रों में बीते 24 घंटों में हुई मारपीट की घटनाओं में छह लोग घायल ह
By Edited By: Published: Sun, 29 Mar 2015 07:53 PM (IST)Updated: Sun, 29 Mar 2015 07:53 PM (IST)
बलिया : जनपद के दो अलग-लग क्षेत्रों में बीते 24 घंटों में हुई मारपीट की घटनाओं में छह लोग घायल हो गए। फेफना थाना क्षेत्र के माल्देपुर गांव में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में कन्हैया राम 40, कमलेश (30), सरस्वती देवी (34) व ¨रकी (10) पुत्री कमलेश गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी क्रम में दुबहड़ थाना क्षेत्र के शिवपुर दीयर नई बस्ती में पट्टीदारों ने मामूली विवाद में मारपीट कर लिया। इसमें किशुन राम (50), पानमित देवी (45) व मनोज (27) घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें