संविदाकर्मी का निधन
रेवती (बलिया) : नगर पंचायत रेवती में संविदाकर्मी के रूप में कार्यरत कौशल कुमार राम (46) की शुक्र
By Edited By: Published: Sun, 29 Mar 2015 07:22 PM (IST)Updated: Sun, 29 Mar 2015 07:22 PM (IST)
रेवती (बलिया) : नगर पंचायत रेवती में संविदाकर्मी के रूप में कार्यरत कौशल कुमार राम (46) की शुक्रवार की रात हृदयगति रुकने से मौत हो गई जिसके चलते नगर पंचायत के समस्त कर्मचारियों में शोक व्याप्त रहा। कस्बा निवासी कौशल कुमार शुक्रवार की रात घर के बाहर लघुशंका के लिए निकले थे। रात दस बजे बारिश व हवा के बीच अचानक आकाशीय बिजली की तेज आवाज से उनकी छाती में दर्द हुआ और गिर गए। परिजन उन्हें रात में ही एक प्राइवेट क्लीनिक में ले गए जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें