गड़हांचल में झंकृत हुईं स्वर लहरियां
नरहीं (बलिया) : गड़हांचल में झंकृत हुई स्वर लहरियां ओर देर रात तक इसमें गोता लगाते रहे लोग। मौका थ
नरहीं (बलिया) : गड़हांचल में झंकृत हुई स्वर लहरियां ओर देर रात तक इसमें गोता लगाते रहे लोग। मौका था पिपरा कला स्थित ब्रह्म स्थान पर देवी जागरण का। देवी जागरण में पहुंचे कलाकारों ने देर रात तक भक्तिगीत सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत शनिवार रामनवमी के दिन रात आठ बजे माता रानी का विधिवत मंत्रोच्चार और आरती कराकर पूजन कर किया गया। इसके बाद दिलीप पांडेय ने गणपत वंदना और हनुमान वंदना सुनाई। लोकप्रिय कलाकार बंटी वर्मा ने चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है सुनाकर श्रोताओं को भक्तिमय कर दिया। रीना पांडेय, राजीव राय, हरेंद्र ¨सह ने एक से एक देवी गीत सुनाकर देर रात तक माहौल भक्तिमय बनाए रखा। कार्यक्रम का संचालन चंदन ¨सह ने किया। इस मौके पर हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे। आभार केडी और अजीत ¨सह ने व्यक्त किया।