शैक्षिक भ्रमण से होता है वास्तविक ज्ञान
रसड़ा (बलिया) : प्रौद्योगिकी संचार परिषद के सौजंय से स्थानीय अमर शहीद भगत ¨सह इंटर कालेज के चयनित 100
रसड़ा (बलिया) : प्रौद्योगिकी संचार परिषद के सौजंय से स्थानीय अमर शहीद भगत ¨सह इंटर कालेज के चयनित 100 छात्रों का जत्था औद्योगिक भ्रमण हेतु गुरुवार को रवाना हुआ। प्रधानाचार्य रामायण ¨सह ने हरी झंडी दिखाकर जत्थे को रवाना किया। इसके पूर्व चयनित छात्रों, अभिभावकों व शिक्षकों
की गोष्ठी को संबोधित करते हुए रामायण ¨सह ने कहा कि शैक्षिक भ्रमण एवं देशाटन से वास्तविक तथ्यों का सच्चा ज्ञान होता है। इससे व्यक्ति के अनुभवों में अभिवृद्धि होती है । शैक्षिक भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विभिन्न ऐतिहासिक स्थलों, पुरातत्वों, स्मारकों व औद्योगिक क्षेत्रों का सूक्ष्म निरीक्षण का वास्तविकता से अवगत होना होता है। अशोक कुमार श्रीवास्तव, सुरेंद्र नाथ ¨सह, राजेंद्र ¨सह, अमरजीत यादव, अजीत कुमार गुप्त, अजय ¨सह आजाद, अशोक कुमार ¨सह तथा अलकेश ¨सह ने भी विचार रखे। कार्यक्रम का आयोजन निजामुद्दीन अंसारी व पूर्व प्रवक्ता कामेश्वर नाथ ¨सह ने किया। संचालन वरिष्ठ अध्यापक राजकुमार राम ने किया। छात्रों की टीम वाराणसी डीजल रेल कारखाना, बीएचयू, भदोही स्थित कारपोरेट इंडस्ट्रीज, पेप्सी कारखाना सहित जगदीशपुर में स्थित इलेक्ट्रानिक लिमिटेड प्लांट इत्यादि का अध्ययन करेगी।