Move to Jagran APP

विज्ञान के माध्यम से दूर करें भ्रांतियां

बलिया : सामाजिक कुरीतियों को विज्ञान के माध्यम से दूर किया जा सकता है। इस दिशा में सभी को आगे आने की

By Edited By: Published: Tue, 24 Feb 2015 07:23 PM (IST)Updated: Tue, 24 Feb 2015 07:23 PM (IST)
विज्ञान के माध्यम से दूर करें भ्रांतियां

बलिया : सामाजिक कुरीतियों को विज्ञान के माध्यम से दूर किया जा सकता है। इस दिशा में सभी को आगे आने की जरूरत है। यह बातें डॉ.ओपी गुप्ता ने कही। वह मंगलवार को आरके मिशन स्कूल सागरपाली में आयोजित विज्ञान आओ करके सीखें कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज के वैज्ञानिक युग में भी कतिपय अशिक्षित लोग सामाजिक भ्रांतियों को चमत्कार के रूप में ही देखते हैं। इससे अंधविश्वास को भी बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने कहा कि इस दुनिया में कोई भी चीज जादू नहीं है। कारण यह कि विज्ञान तथ्य पर आधारित है। उन्होंने सहज व सरल तरीके से छात्र-छात्राओं को वैज्ञानिक तथ्यों के बारे में जानकारी दी। समारोह में रोचक पहलू तब सामने आया जब उन्होंने विज्ञान व खगोल विधा के माध्यम से कतिपय लोगों को उनके पुत्र व पुत्रियों की संख्या बताई। यह कैसे हुआ इसके बारे में भी उन्होंने विस्तार से बताया। इसे सबने सराहा। इसी क्रम में डॉ.डीएन उपाध्याय ने वैज्ञानिक तथ्यों पर आधारित शिक्षा देने की आवश्यकता पर जोर दिया। कहा करके सीखना एक सरस विद्या है जिससे उपार्जित ज्ञान आजीवन नहीं भूलता। कहा विज्ञान का अध्ययन देश को प्रगतिशील व सुविधा संपन्न बनाने में सहायक है। जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक सुधीर सिंह, प्रधानाचार्य एनसी श्रीवास्तव ने भी आवश्यक जानकारी दी। विद्यालय के प्रबंधक हर्ष श्रीवास्तव ने अतिथियों के प्रति आभार जताया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.