शिक्षकों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही सरकार
बैरिया (बलिया) : शासन द्वारा शिक्षा विभाग के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। इसके चलते शिक्षा क्ष
बैरिया (बलिया) : शासन द्वारा शिक्षा विभाग के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। इसके चलते शिक्षा क्षेत्र में प्रतिकूल असर पड़ा रहा है। शिक्षा विभाग इसे सहन नहीं करेगा। इसके लिए हर स्तर से संघर्ष किया जाएगा।
उक्त उद्गार माध्यमिक शिक्षक संघ (पांडेय गुट) के प्रादेशिक अध्यक्ष अमर नाथ सिंह ने व्यक्त किए। वह शुक्रवार को सुदिष्ट बाबा इंटर कालेज सुदिष्टपुरी परिसर में आयोजित माध्यमिक शिक्षक संघ के 53वें जनपदीय सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करे रहे थे। कहा कि अप्रैल 2005 से आज तक शिक्षकों की जीपीएफ की कटौती तक नहीं कई गई। पुरानी पेंशन व्यवस्था बंद कर दी गई, जो शिक्षकों के साथ घोर अन्याय है।
आज शिक्षा व्यवस्था चिंताग्रस्त होकर रह गई है जिसके कारण यह चिता की ओर अग्रसर है, यह राष्ट्र के लिए दु:खद है। विशिष्ट अतिथि प्रदेश के पूर्व मंत्री बच्चा पाठक ने अपने संबोधन में कहा कि सरप्लस के नाम पर शिक्षकों का वेतन रोकना शिक्षा व समाज दोनों का अपमान है। जिला सम्मेलन को विजय कुमार सिंह, उमाशंकर सिंह, विक्रमा सिंह, बब्बन सिंह रघुवंशी, ददन सिंह, जयप्रकाश सिंह, विनोद सिंह, रामजपित सिंह, जितेंद्र कुमार सिंह, हरिनारायण सिंह, देवनाथ सिंह, गोवर्धन पांडेय, दिनेश सिंह सहित दर्जनों शिक्षक नेताओं ने संबोधित किया।
अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ललन सिंह व संचालन केदार नाथ सिंह ने किया। आभार सुदिष्ट बाबा इंटर कालेज सुदिष्टपुरी के प्रबंधक अमित कुमार सिंह ने ज्ञापित किया।