झोपड़ी जली, फूंकने का लगाया आरोप
हनुमानगंज (बलिया) : सुखपुरा थाना क्षेत्र के धर्मपुरा गांव में झोपड़ी में चल रही दुकान में शुक्रवार की
By Edited By: Published: Sat, 25 Oct 2014 06:04 PM (IST)Updated: Sat, 25 Oct 2014 06:04 PM (IST)
हनुमानगंज (बलिया) : सुखपुरा थाना क्षेत्र के धर्मपुरा गांव में झोपड़ी में चल रही दुकान में शुक्रवार की सुबह आग लग गई। दुकानदार ने इसे फूंकने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। यह झोपड़ी छह माह पूर्व भी जलाई गई थी। शंभू की धर्मपुरा चट्टी पर चाय की दुकान है। सुबह अचानक इसकी दुकान में आग लग गई। यह देख आसपास के लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दिया। फायर ब्रिगेड के जवानों ने मौके पर पहुंच कर आग को शांत किया। दुकानदार ने पुरानी रंजिश में आग लगाए जाने की लिखित सूचना पुलिस को दी है। दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें