राम राज्याभिषेक के जीवंत मंचन ने किया सम्मोहित
रसड़ा (बलिया) : भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक के सजीव मंचन से अयोध्या नगरी का हर्षोल्लास विद्यालय परिस
रसड़ा (बलिया) : भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक के सजीव मंचन से अयोध्या नगरी का हर्षोल्लास विद्यालय परिसर में एकबारगी व्याप्त हो गया। बच्चों ने राज्याभिषेक की झांकी प्रस्तुत कर सभी को सम्मोहित कर दिया। सन फ्लावर हायर सेकेंडरी स्कूल गढि़या-रसड़ा में बुधवार को आयोजित इस सफल मंचन में श्रीराम की भूमिका कक्षा 10 के छात्र कुंज बिहारी तिवारी, सीता की भूमिका कक्षा 12 वीं की छात्रा काजल सिंह, हनुमान की भूमिका में अरविंद कुमार, भरत की भूमिका में अनुज कुमार तिवारी की प्रस्तुति बहुत ही मनोहारी थी। इस अवसर पर जली दीप वर्तिकाओं से विद्यालय परिसर जगमग होता रहा। भगवान श्रीराम के अयोध्या आने, मुनि वशिष्ठ द्वारा राजतिलक लगाकर सिंहासन पर आसीन करने तथा आमोद-प्रमोद के मंगल गीतों से विद्यालय परिसर गुंजायमान होता रहा। संचालन ओम प्रकाश सिंह तथा नागेंद्र तिवारी ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व प्राचार्य सीडी दूबे व विद्यालय की निदेशक श्रीमती ममता श्रीवास्तव, प्रबंधक एनपी श्रीवास्तव, प्रशासक नंदलाल मौर्य, कोआर्डिनेटर पूनम सिंह तथा बाल जी चौरसिया आदि ने मंचन की प्रशंसा करते हुए बच्चों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।