Move to Jagran APP

सद्भाव व भाईचारे का संदेश देती दीपावली

रसड़ा (बलिया): दीपावली पर्व आपसी प्रेम, सद्भाव का संदेश देता है। हम सभी को मिल-जुल कर दीपावली का पर्व

By Edited By: Published: Wed, 22 Oct 2014 06:15 PM (IST)Updated: Wed, 22 Oct 2014 06:15 PM (IST)
सद्भाव व भाईचारे का संदेश देती दीपावली

रसड़ा (बलिया): दीपावली पर्व आपसी प्रेम, सद्भाव का संदेश देता है। हम सभी को मिल-जुल कर दीपावली का पर्व मनाना चाहिए ताकि अज्ञानता के अंधकार को प्रकाश के ज्ञान से दूर किया जा सके। पूर्वाचल ग्रामीण चेतना समिति राघोपुर के सभागार में मंगलवार को आयोजित दीप महोत्सव को संबोधित करते हुए निदेशक फादर ज्ञान प्रकाश ने उक्त उद्गार व्यक्त किए। समारोह में आस-पास के प्रबुद्ध जनों के साथ प्रशिक्षित किशोरियों सहित संस्थान के लगभग 250 लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर किशोरियों द्वारा भूतल पर भारत का मानचित्र बनाकर उसे दीपों से सजाकर सांप्रदायिक सद्भाव और एकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम समन्वयक त्रिभुवन सिंह ने भी दीपावली के सामाजिक पक्ष पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दीप पर्व हमारे जीवन को प्रकाशमय बनाने का संदेश देता है। कार्यक्रम में सर्व धर्म प्रार्थना के पश्चात किशोरियों द्वारा गीत, नृत्य एवं एकांकी प्रस्तुत की गई। संस्था की महिला कोआर्डिनेटर सिस्टर अगस्ता ने अतिथियों का स्वागत किया एवं संचालन संध्या व त्रिभुवन सिंह ने संयुक्त रूप से किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.