Move to Jagran APP

रंगोली में झलकी कल्पना की उड़ान

सिकंदरपुर (बलिया) : क्षेत्र के ज्ञानकुंज एकेडमी, वंशीबाजार में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में विद्याल

By Edited By: Published: Wed, 22 Oct 2014 06:13 PM (IST)Updated: Wed, 22 Oct 2014 06:13 PM (IST)

सिकंदरपुर (बलिया) : क्षेत्र के ज्ञानकुंज एकेडमी, वंशीबाजार में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में विद्यालय के बच्चों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में उन्होंने तरह-तरह के आकर्षक व मनमोहक रंगोली उकेर कर भरपूर शाबासी लूटी। प्रतियोगिता में विद्यालय के सभी कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। निर्णायक की भूमिका में विद्यालय के अध्यक्ष ज्योति स्वरूप पांडेय, जीआईसी बलिया के कला शिक्षा डॉ.इफ्तेखार खां आदि रहे जिन्होंने छात्रों के प्रयास की सराहना करते हुए कक्षा व सेक्शन के अनुसार उन्हें प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्रदान किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य सुधा पांडेय ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों की कला में निखार आता है। प्रबंधक देवेंद्र नाथ सिंह ने दीपावली की बधाई देते हुए प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु सराहना की। शीला सिंह, गजेंद्र सिंह, शीबा नाज, लक्ष्मण चौहान, विनोद दुबे, सर्वेश त्रिपाठी प्रतियोगिता के संचालन में प्रशंसनीय भूमिका निभाई।

loksabha election banner

हनुमानगंज प्रतिनिधि के अनुसार सेंट जेवियर्स स्कूल धरहरा में भी रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। गांव की परिकल्पना पर आधारित रंगोली में छात्राओं ने अपनी कल्पना को साकार किया। प्रधानाचार्य सीके सिंह ने कहा कि रंगोली हमारी संस्कृति की पर्याय है। यह मात्र रंगों का मेल नहीं बल्कि दर्शन है। विद्यालय के चेयरमैन एसबीएन तिवारी, प्रबंध निदेशक अभिनव नाथ तिवारी व उप प्रधानाचार्य सुभाष सिंह ने सबको दीपावली की शुभकामना दी। कार्यक्रम के समन्वयक एसके उपाध्याय ने प्रतियोगी छात्राओं को शुभकामना दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.