शासन से नामित सभासदों ने ली शपथ
बलिया : नगर पालिका परिषद में शासन से नामित सभासदों को शुक्रवार को नगर पालिका परिषद के सभागार में अध्
बलिया : नगर पालिका परिषद में शासन से नामित सभासदों को शुक्रवार को नगर पालिका परिषद के सभागार में अध्यक्ष साधना गुप्ता ने शपथ दिलाया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री नारद राय व सभी सभासद मौजूद रहे। नगर पालिका में शासन ने राम नारायण चौधरी, संतोष वर्मा, सरोज सिंह, अल्लाउद्दीन उर्फ विक्की व अरसद जमाल को सभासद नामित किया है। शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री नारद राय ने कहा कि नगर के विकास के लिए धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। कहा कि जिस आशा व विश्वास के साथ मनोनीत सभासदों ने शपथ ली है उस पर खरा उतरना होगा। प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही ंयोजनाओं का लाभ पात्रों को मिले इस पर कार्य करना होगा। कैबिनेट मंत्री ने नगर में सार्वजनिक वितरण प्रणाली में लापरवाही पर नाराजगी जताई। कहा कि इस पर कार्यकर्ता ध्यान दें। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन लक्ष्मण गुप्त, ईओ संतोष कुमार मिश्र आदि उपस्थित थे।