Move to Jagran APP

कांग्रेस में जमीनी कार्यकर्ताओं को मिलेगा सम्मान

By Edited By: Published: Sat, 20 Sep 2014 06:56 PM (IST)Updated: Sat, 20 Sep 2014 06:56 PM (IST)
कांग्रेस में जमीनी कार्यकर्ताओं को मिलेगा सम्मान

बलिया : कांग्रेस में जमीनी कार्यकर्ताओं को निश्चित रूप से सम्मान मिलेगा। हवा-हवाई राजनीतिज्ञों को अब संन्यास लेना पड़ेगा। यह बातें कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ.शशिकांत त्रिपाठी ने कही। वह शनिवार को कांग्रेस भवन में हुई बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत व गतिशील बनाया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक बूथ पर सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि सदस्यता अभियान में तेजी लाते हुए कांग्रेस को सशक्त बनाएं। प्रदेश उपाध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस को प्रदेश में पुन: स्थापित करना है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को जी-जान से लगना होगा। बैठक को राघवेंद्र प्रताप सिंह, विनोद सिंह, परमेश्वर गिरि, सीबी मिश्रा, डा.विजयानंद पांडेय, बृजेश सिंह गाट, ओम प्रकाश पांडेय, ओम प्रकाश तिवारी, जय प्रकाश तिवारी, पारस मौर्य, मंजीत सिंह, मिथिलेश तिवारी आदि शामिल थे। संचालन जितेंद्र नाथ राय ने किया। आभार मुन्ना उपाध्याय ने व्यक्त किए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.