देवी गीतों से कलाकारों ने बांधा समां
बहराइच : शनिवार की रात बागेश्वर नाथ मंदिर परिसर में महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में देवी जागरण का
By JagranEdited By: Published: Mon, 27 Feb 2017 12:27 AM (IST)Updated: Mon, 27 Feb 2017 12:27 AM (IST)
बहराइच : शनिवार की रात बागेश्वर नाथ मंदिर परिसर में महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में देवी जागरण का आयोजन किया गया। मां के भजनों पर देवी भक्त झूमते रहे। अनुपम म्यूजिकल ग्रुप पयागपुर के गीतकार व कलाकार गीतों से देर रात तक समां बांधते रहे। चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है। झूठी दुनिया से मन को हटा ले, तूने मुझे बुलाया शेरावालिये। तेरा दर है तो हकीकत में हम सबका सहारा है। जागरण में राजा श्रीवास्तव, पंकज निगम, सरदार बंटी ¨सह, याचना, पप्पू गुप्ता, शेरू मिश्रा, कुमार सतीश, सूरज यादव ने शिव व देवी महिमा का अपने गीतों में वर्णन किया। इस मौके पर समिति सदस्य सोनू मिश्रा, ¨कचू मिश्रा, सरोज बाबा, रामुकमार, कश्यप तिवारी मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें