संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत
संसू, महसी (बहराइच) : हरदी थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर के लोधनपुरवा गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्
By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Feb 2017 12:08 AM (IST)Updated: Sun, 26 Feb 2017 12:08 AM (IST)
संसू, महसी (बहराइच) : हरदी थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर के लोधनपुरवा गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। थाना क्षेत्र के हरदी गौरा के छींटनपुरवा के रामप्रसाद ने अपनी बेटी मधुरा (22) का विवाह तीन वर्ष पूर्व लोधनपुरवा निवासी सोनू पुत्र बच्छराज के साथ किया था। अपराह्न मधुरा की ससुराल में मौत हो गयी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। बताया जाता है की विवाहिता का पिता पंजाब में मेहनत मजदूरी करता है। थाना प्रभारी निर्भय नारायण ¨सह ने बताया कि विवाहिता के पिता को सूचना दी गई है। परिवारीजन की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें