भाजपा प्रत्याशी पर मुकदमा, पांच बाइक सीज
बहराइच : शनिवार को पयागपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी सुभाष त्रिपाठी पर विशेश्वरगंज थाने मे
बहराइच : शनिवार को पयागपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी सुभाष त्रिपाठी पर विशेश्वरगंज थाने में चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। अनुमति से अधिक वाहनों को लेकर चलने के मामले में एसओ की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने एक स्कार्पियो व पांच मोटरसाइकिलें सीज कर दी हैं। थानाध्यक्ष श्याम बहादुर ¨सह ने बताया कि पयागपुर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी द्वारा प्रचार किया जा रहा था। इस दौरान प्रचार में प्रशासन की ओर से दिए गए अनुमति से अधिक वाहनों को लेकर प्रत्याशी चल रहे थे। सूचना पर पांच मोटरसाइकिलें व एक स्कार्पियो को कब्जे में लेकर पुलिस ने सीज कर दिया। एसओ ने बताया कि आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन में मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।