Move to Jagran APP

चोटी कटने से दो महिलाएं बेहोश

बहराइच : जिले में चोटी कटवा का अफवाह कम नहीं हो रहा है। पयागपुर थाना क्षेत्र के दो गा

By JagranEdited By: Published: Sat, 19 Aug 2017 11:53 PM (IST)Updated: Sat, 19 Aug 2017 11:53 PM (IST)
चोटी कटने से दो महिलाएं बेहोश

बहराइच : जिले में चोटी कटवा का अफवाह कम नहीं हो रहा है। पयागपुर थाना क्षेत्र के दो गांवों में चोटी कटने से दो महिलाएं बेहोश हो गई। उन्हें इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। चोटी कटवा को लेकर गांवों में हड़कंप मचा है।

loksabha election banner

थाना क्षेत्र के विशुनापुर सोहेलवा गांव में बिटाना पत्नी पुतान घर से आंगन में निकली थी। इसी दौरान उनकी चोटी कटकर जमीन पर गिर गई। चोटी गिरते ही महिला बेहोश हो गई। इसी प्रकार बंजरिया गांव में सुनीता पत्नी रामदल सुबह पांच बजे सो रही थी। इसी दौरान उनकी भी चोटी कटकर गिर गई। बेहोशी की हालत में दोनों महिलाओं को सीएचसी पयागपुर में भर्ती कराया गया। इलाज के कुछ घंटे बाद उनकी हालत में सुधार होने पर घर भेज दिया गया। बकौल सुनीता चोटी कटने के बाद उसे चारपाई के नीचे बिल्ली दिखाई पड़ी। उसे देखकर वह बेहोश हो गई थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.