Move to Jagran APP

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर भाजपा का जोर

बहराइच : भाजपा महिला मोर्चा द्वारा स्टेशन रोड पर जिला स्तरीय सेमिनार आयोजित किया गया। इसमें बेटी बचा

By JagranEdited By: Published: Wed, 28 Jun 2017 12:17 AM (IST)Updated: Wed, 28 Jun 2017 12:17 AM (IST)
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर भाजपा का जोर

बहराइच : भाजपा महिला मोर्चा द्वारा स्टेशन रोड पर जिला स्तरीय सेमिनार आयोजित किया गया। इसमें बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरूआत की गई। इसकी अध्यक्षता जिला कार्यसमिति सदस्य मंजू गुप्ता व संचालन दीपक सोनी दाऊजी ने किया।

loksabha election banner

महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष विद्या अग्रवाल ने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा गांव व शहर में लोगों को महिलाओं के प्रति जागरूक करेगी। लड़कियों की सुरक्षा व शिक्षा में सुधार के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सफल महिलाओं को जिलास्तर पर सम्मानित किया जाएगा। अरुण कुमार मिश्र, कुसुम अग्रवाल, सुमित खन्ना, उर्मिला शुक्ला, सुषमा चौधरी, सरोज सोनकर व वंदना मिश्रा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। प्रबुद्ध प्रकोष्ठ अवध क्षेत्र के संयोजक श्रीनाथ शुक्ला ने कहा कि भाजपा का मूलमंत्र सत्ता न होकर भारत को विश्व गुरू बनाना है। विश्व योग दिवस इस क्षेत्र में पहला कदम है। अब भाजपा आधी-आबादी के महत्व से नागरिकों को अवगत कराने की मुहिम शुरू कर दी है। भाजपा महिला सुरक्षा, शिक्षा व रोजगार की ओर ध्यान दे रही है। डॉ.प्रज्ञा त्रिपाठी ने कहा कि महिलाएं किसी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। पुरुषों से आगे बढ़कर हर क्षेत्र में काम कर रही हैं। नारी अब कमजोर नहीं है। इस मौके पर रेखा पांडेय, जामवंती, संतोष पांडेय, मीना द्विवेदी, अमित टंडन, कमलशेखर गुप्ता, नारायण दत्त तिवारी, शिवकुमार साहू, पुष्पा चौधरी को आगामी कार्यक्रम संबंधी जिम्मेदारी दी गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.