पुलिसिया उत्पीड़न पर बिफरी भाजपा
बहराइच : शनिवार को कैसरगंज के कुंडासर में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष व विधायक ने बैठक की। इसमें फखरप
बहराइच : शनिवार को कैसरगंज के कुंडासर में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष व विधायक ने बैठक की। इसमें फखरपुर के ततेहरा में हुई घटना के बाद हो रहे पुलिसिया उत्पीड़न का मुद्दा उठाया गया।
क्षेत्रीय विधायक मुकुट बिहारी वर्मा ने कहा कि फखरपुर क्षेत्र में हुए उपद्रव की घटना में पुलिस व जिला प्रशासन सत्तारूढ़ दल के इशारे पर उत्पीड़न कर रहा है। उन्होंने कहा ततेहरा कांड में एकपक्षीय कार्रवाई की गई है। जांच में निष्पक्षता नहीं बरती गई। उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाया कि खुद तहरीर तैयार कर बिना मौजूद लोगों के नाम लिखवाकर मुकदमा दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि दूसरे पक्ष के नामजद आरोपियों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं की गई है। इससे पूर्व नंदवल व 2013 में ढपरापुर में भी उत्पीड़न की घटना जगजाहिर है। उन्होंने कहा कि पुलिसिया उत्पीड़न के खिलाफ 28 अक्टूबर को रामलीला मैदान फखरपुर में बड़ी संख्या में जमावड़ा होगा और आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। भाजपा जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल ने कहा कि प्रशासन की ज्यादती के खिलाफ संघर्ष करने से भाजपाई पीछे नहीं हटेंगे। बैठक में विहिप, दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारी, किसान संघ, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आदि रहे।