पुस्तकें पाकर खिले छात्रों के चेहरे
बहराइच : विशेश्वरगंज ब्लॉक के मझवा बनकट ग्राम पंचायत के गोही प्राथमिक विद्यालय में नि:शुल्क पुस्तकों
By Edited By: Published: Fri, 21 Oct 2016 10:47 PM (IST)Updated: Fri, 21 Oct 2016 10:47 PM (IST)
बहराइच : विशेश्वरगंज ब्लॉक के मझवा बनकट ग्राम पंचायत के गोही प्राथमिक विद्यालय में नि:शुल्क पुस्तकों का वितरण हुआ। पयागपुर विधायक मुकेश श्रीवास्तव के भाई विपिन श्रीवास्तव ने पुस्तकों का वितरण किया। उन्होंने कहा कि पुस्तकें जीवन का मार्गदर्शन करती हैं। असली ज्ञान किताबों में है। छात्र-छात्राएं अधिक से अधिक पुस्तकों का अध्ययन करें। कठोर परिश्रम कर अपना लक्ष्य हासिल करें। 78 विद्यार्थियों को पुस्तकें वितरित की गई। इस मौके पर डॉ.अकील, दीनानाथ यादव, अलक्षेंद्र, जटाशंकर, सोनू मिश्र, अनूप शुक्ला, सुभाष पाठक आदि रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें