छेड़खानी का विरोध करने पर आशा कार्यकर्ता को पीटा
बहराइच : बुधवार को राष्ट्रीय पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान में तैनात आशा कार्यकर्ता डोर-टू-डोर पोलि
बहराइच : बुधवार को राष्ट्रीय पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान में तैनात आशा कार्यकर्ता डोर-टू-डोर पोलियो की दवा पिला रही थी। इस दौरान बहादुरचक के पास कुछ दबंग लोगों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर दबंगों ने आशा कार्यकर्ता व उसके पति की पिटाई कर सरकारी अभिलेखों को फाड़ डाला। वैक्सीन रखने वाले बॉक्स को भी तोड़ दिया। चोटिल आशा कार्यकर्ता ने पुलिस को तहरीर दी है।आरोपियों के रसूख के चलते पुलिस मामले को दबाना चाहती है।
देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्रामपंचायत ताज खोदाई की आशा कार्यकर्ता पल्स पोलियो कार्यक्रम के तहत डोर टू डोर पहुंच कर पांच साल तक के बच्चों को पोलियो खुराक पिलाने के लिए उरहरपुरवा गांव गई थी। इस दौरान उसके पति भी मौजूद थे। आरोप है कि ड्यूटी के दौरान बहादुर चक गांव के तीन दबंग उससे छेड़खानी करने लगे। पति द्वारा विरोध करने पर दबंग मारपीट पर उतारू हो गए। दबंगों ने सरकारी अभिलेखों को फाड़ दिया। वैक्सीन की वायल को तोड़ डाला। शोर सुन कर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों के एकत्र हो जाने पर दबंग जानमाल की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़िता का आरोप है कि जब वह मामले की शिकायत करने कोतवाली पहुंची तो वहां मौजूद दीवान ने पीड़िता को ही धमकाना शुरू किया। सूचना पर पहुंचे कोतवाल राजेंद्र वर्मा ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कराई है।