ग्रेड पे बढ़ाने की मांग को लेकर भरी हुंकार
बहराइच : मंगलवार को डिप्लोमा इंजीनियरों ने ग्रेड पे बढ़ाने की मांग को लेकर हड़ताल शुरू कर दी। कलेक्ट्
बहराइच : मंगलवार को डिप्लोमा इंजीनियरों ने ग्रेड पे बढ़ाने की मांग को लेकर हड़ताल शुरू कर दी। कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इंजीनियर ग्रेड पे 4200 से बढ़ा कर 4800 करने की मांग कर रहे हैं।
उप्र डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के जिला सचिव विजय श्रीवास्तव ने बताया कि महासंघ लंबे समय से प्रारंभिक ग्रेड पे 4800 रुपये करने की मांग कर रहा है। इसके लिए कई बार धरना प्रदर्शन और कार्य बहिष्कार किया गया, लेकिन जिम्मेदारों ने सिर्फ आश्वासन दिया, मांगे पूरी नहीं की। अब जब तक ग्रेड पे बढ़ाने और 7, 14 व 20 वर्ष की सेवा पर पदोन्नति पद के वेतनमान नहीं दिया जाएगा, हड़ताल जारी रहेगी। हड़ताल में महामंत्री में शामिल घटक संघ, सिविल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ ¨सचाई विभाग, पीडब्लूडी, जल निगम, लघु ¨सचाई, आरईएस, कृषि विभाग, सेतु निगम, मंडी परिषद, मत्स्य विभाग के इंजीनियर्स शामिल हुए। धरना स्थल पर हुई सभा की अध्यक्षता इं. राम संभार ने की। संचालन बृजेश प्रताप ¨सह ने किया। सभा को इं.विनोद प्रसाद, इं. एसएच जैदी, इं.विशद ¨सह, इं. रवि किशोर यादव, इं. सुरेश कुमार जायसवाल, इं. शुभग, इं.धीरेंद्र प्रताप मौर्य, इं. प्रवीन कुमार, इं.मुहम्मद अलीम अंसारी, इं.कुलदीप, इं.पवन कुमार, इं.परमानंद, इं.पुष्पेंद्र, इं.नीरज वर्मा ने संबोधित किया। इस मौके पर इं. पति राम यादव, इं.एसके वर्मा, इं.जीआर शुक्ल, इं.सत्य प्रकाश ¨सह, इं.भरत गुप्ता, इं.राम पुजारी, इं.बीबी भारती, इं. कमलेंद्र कुमार, इं.विश्वनाथ गुप्ता, इं.ओम प्रकाश, इं.अश्विनी कुमारी, इं. मुहम्मद इमरान, इं. रवि प्रताप ¨सह मौजूद रहे।