Move to Jagran APP

जयंती पर याद आए दीन दयाल उपाध्याय

बहराइच : रविवार को भाजपा ने एकात्म मानववाद के प्रणेता पं.दीनदयाल उपाध्याय की जयंती धूमधाम से मनाई। ज

By Edited By: Published: Sun, 25 Sep 2016 11:53 PM (IST)Updated: Sun, 25 Sep 2016 11:53 PM (IST)
जयंती पर याद आए दीन दयाल उपाध्याय

बहराइच : रविवार को भाजपा ने एकात्म मानववाद के प्रणेता पं.दीनदयाल उपाध्याय की जयंती धूमधाम से मनाई। जिले में मंडल व बूथ स्तर तक पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

loksabha election banner

बहराइच विधानसभा के ग्राम पंचायत डेरवा हरबंशपुर प्राथमिक विद्यालय में पं.दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। भाजपा नेता रामउदार मिश्र ने कहा कि दीनदयाल की नीतियां आज भी प्रासंगिक हैं। बूथ अध्यक्ष माधवराज मिश्र ने कहा कि एकात्म मानववाद के रास्ते पर चलकर ही हम देश को एक मजबूत और विकसित राष्ट्र बना सकते हैं। ओमप्रकाश पांडेय, कोलर प्रसाद मिश्र, लवराम मिश्रा, ननकू वर्मा, मनीराम यादव मौजूद रहे। पयागपुर संवादसूत्र के अनुसार जयंती समारोह की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष बटे कृष्ण त्रिपाठी ने किया। युवा नेता निशंक त्रिपाठी ने पं. दीन दयाल उपाध्याय व डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर दीप व पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वरिष्ठ कार्यकर्ता हरिओम रस्तोगी ने उनके जीवन दर्शन से प्रेरणा लेने की अपील की। इस मौके पर गिरीश पांडेय, उमाशंकर तिवारी, विनय वर्मा, राम गोपाल शुक्ल, अदालत प्रसाद शुक्ल, डॉ. जगदंबिका प्रसाद पांडेय, हरिश्चंद्र पांडेय, राहुल ¨सह, सूर्य नरायण गौड़, धर्मेंद्र तिवारी, दुर्योधन पासवान समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। महसी संवादसूत्र के अनुसार पूर्व विधायक सुरेश्वर ¨सह ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर वंदना मिश्रा, करूणा शंकर दीक्षित, जिपं सदस्य मीना दीक्षित, ओंकारनाथ श्रीवास्तव, उमेश मिश्र, विनीत जायसवाल, रामगोपाल ¨सह, प्रमोद पांडेय, संतशरन मौर्य मौजूद रहे। हुजूरपुर संवादसूत्र के अनुसार डॉ.जितेंद्र त्रिपाठी ने सरखना व रानीपुर प्राथमिक विद्यालयों में बूथों पर जयंती मनाई। पूर्व मंडल अध्यक्ष वृक्षराम कनौजिया व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। हरिहरपुर रैकवारी में पूर्व विधायक अरुणवीर ¨सह के आवास पर दीनदयाल उपाध्याय की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इसमें दिनेश ¨सह, राजन ¨सह, करन ¨सह, राकेशचंद्र श्रीवास्तव शामिल रहे। खुटेहना संवादसूत्र के अनुसार खुटेहना बाजार में आयोजित जयंती समारोह में वक्ताओं ने पं. दीनदयाल के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की। इस मौके पर चंद्रदेव तिवारी, नारायण दत्त तिवारी, राधेश्याम, योगेंद्र प्रसाद, रामतेज शास्त्री, बृज किशोर, राम निवास चिल्लू ¨सह, कैलाश सोनी, पप्पू तिवारी व संदीप शास्त्री व अन्य मौजूद रहे। नानपारा संवादसूत्र के अनुसार मंडल अध्यक्ष अभय मदेशिया के आवास पर पं.दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। इस मौके पर राघवेंद्र प्रताप ¨सह ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के रास्ते पर चलकर ही भारत में स्थायित्व व विकास लाया जा सकता है। बलहा में भाजपा नेत्री सरोज सोनकर के नेतृत्व में दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.