ब्रेन हेमरेज से हुई प्राचार्य की मौत
बहराइच : संजीवनी लॉ कॉलेज कीर्तनपुर के प्राचार्य की मौत ब्रेन हेमरेज से हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में
बहराइच : संजीवनी लॉ कॉलेज कीर्तनपुर के प्राचार्य की मौत ब्रेन हेमरेज से हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस तथ्य को चिकित्सकों ने उजागर किया है। संजीवनी कॉलेज के निदेशक प्रशासन उग्रसेन ¨सह ने बताया कि लॉ कॉलेज के प्राचार्य डॉ.आलोक पांडेय (38) मूलत: प्रतापगढ़ जिले के रामनगर के रहने वाले थे। कुछ वर्षों पूर्व ही उन्होंने इलाहाबाद में मकान बनवाया था। गृह प्रवेश के कुछ ही दिनों बाद उनकी पत्नी बीमार हो गईं। एक वर्ष पूर्व उनकी भी मौत हो चुकी थी। इसके बाद से प्राचार्य तनाव में रहने लगे। अपने आठ वर्षीय बच्चे को लेकर फिक्रमंद रहते थे। उन्होंने बताया कि वे हाई डायबिटिक थे। सोमवार को उनका शव उनके कॉलेज के आवास पर मिला था। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। कोतवाल देहात राजेंद्र वर्मा ने बताया कि पीएम रिपोर्ट में ब्रेन हेमरेज से मौत की पुष्टि हुई है।