बदहाल सड़कों को लेकर धरना
बहराइच : पयागपुर विधानसभा क्षेत्र की बदहाल सड़कों को लेकर भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं में आक्रो
बहराइच : पयागपुर विधानसभा क्षेत्र की बदहाल सड़कों को लेकर भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। क्षेत्र की बदहाल सड़कें अब राहगीरों को सता रही हैं। शुक्रवार को पूर्व एमएलसी सुभाष त्रिपाठी की अगुवाई में स्थानीय बस स्टैंड पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की। सड़कें ठीक न होने पर आंदोलन को विस्तार देने का निर्णय लिया गया।
पूर्व एमएलसी पिछले कई माह से बदहाल सड़कों को लेकर जन चेतना के कार्य में जुटे हैं। चेतावनी धरना, हस्ताक्षर अभियान चलाकर लोगों को बदहाल सड़कों के प्रति जागरूक किया। शुक्रवार को बस स्टैंड पर हुए धरने में पूर्व एमएलसी ने कहा कि विकास की बात बेमानी है। उन्होंने विधान सभा क्षेत्र के इकौना, पयागपुर, हुजूरपुर और इकौना के 57 किलोमीटर लंबे मार्ग को टू लेन सड़क का प्रस्ताव दिलाने, गंगा जमुनी-पुरैना होते हुए इकौना तक, पयागपुर शिवदहा मार्ग सहित क्षेत्र की अन्य सड़कों की मरम्मत कराने की मांग प्रदेश सरकार से की। धरने को पूर्व जिलाध्यक्ष गुलाब चंद्र शुक्ला ने कहा कि सपा सरकार में सिर्फ गुंडागर्दी व लूट हो रही है। अंत में सीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम जेपी ¨सह को सौंपा गया। धरने की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष बटे कृष्ण त्रिपाठी व संचालन राजकुमार शुक्ला ने किया। इस मौके पर वीरेंद्र मिश्रा, जिपं सदस्य नकछेद पासवान, मैन बहादुर ¨सह, पूर्व प्रमुख सच्चिदानंद पाठक, यज्ञ राम ¨सह, गिरीश पांडेय, प्रदीप तिवारी, मंगल प्रसाद, राम अदालत शुक्ला, प्रमोद सोनी, पंकज तिवारी, रवि शुक्ला व हरिओम रस्तोगी समेत अन्य मौजूद रहे।