जेडी ने देखा अभियोजन कार्यालय का सच
बहराइच : शुक्रवार को देवीपाटन मंडल के जेडी अभियोजन ने अभियोजन कार्यालय व कलेक्ट्रेट स्थित मॉलखाने का
बहराइच : शुक्रवार को देवीपाटन मंडल के जेडी अभियोजन ने अभियोजन कार्यालय व कलेक्ट्रेट स्थित मॉलखाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी को मॉलखाने में रखे पुराने मॉलों और मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।
दीवानी न्यायालय परिसर में स्थित अभियोजन कार्यालय में देवीपाटन मंडल के जेडी अभियोजन डीएन मल्होत्रा ने अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने अभिलेखीय पत्रावलियों की जांच की और अभियोजन अधिकारियों को शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने अपराधियों को सजा दिलाओ और अपराधियों की जमानत निरस्त कराओ अभियान की भी समीक्षा की। अभियोजन अधिकारी पीसी यादव के साथ कलेक्ट्रेट स्थित मॉलखाने का भी उन्होंने निरीक्षण किया। वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी को निर्देश दिया कि मॉलखाने में रखे पुराने मॉलों का निस्तारण किया जाए। उन्होंने डीएम व एसपी से मिलकर अभियोजन को मजबूत बनाने पर चर्चा की। वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी ने बताया कि डीजी अभियोजन के निर्देश पर जेडी अभियोजन ने निरीक्षण किया है। इस दौरान अभियोजन अधिकारी सत्यव्रत त्रिपाठी, अजय कुमार श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।