सीबीएसई में मंतशा ने बढ़ाया जिले का मान
बहराइच : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के 12वीं कक्षा के नतीजे शनिवार दोपहर में आए। बुद्ध
बहराइच : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के 12वीं कक्षा के नतीजे शनिवार दोपहर में आए। बुद्धा पब्लिक स्कूल की छात्रा मंतशा फातिमा ने सर्वाधिक 92.80 फीसद अंक हासिल किए। मेधावियों ने अपने परिणाम का श्रेय शिक्षकों व माता पिता को दिया है।
बुद्धा पब्लिक स्कूल की छात्रा मंतशा फातिमा ने सर्वाधिक 464 अंक हासिल किए। अंग्रेजी, भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान व शारीरिक शिक्षा में 93-93 में व रसायन विभाग में 92 अंक प्राप्त किए। इसी स्कूल के वाणिज्य वर्ग के छात्र अलंकृत जैन को 91.80 फीसद अंक मिले। विज्ञान वर्ग के छात्र शिवम विश्वास को 91.20 प्रतिशत, वाणिज्य वर्ग के पार्थ गुप्ता को 89.60, दिशा जैन को 88.20, विज्ञान वर्ग में अरीबा फातिमा को 86.60, सुष्मिता वर्मा को 86.20, राजवीर चौहान को 86 फीसद अंक मिले। वाणिज्य वर्ग में प्रखर गुप्ता को 85 प्रतिशत, शिखा गुप्ता को 84.40 प्रतिशत अंक मिले। मेधावियों ने सहपाठियों को मिठाई खिला कर खुशी का इजहार किया। ओंकार टाकीज में बुद्ध पब्लिक स्कूल की शाखा में विद्यार्थियों का सम्मान हुआ। शिक्षक वीरेंद्र पांडेय ने विद्यार्थियों की मेहनत का परिणाम बताया। संत पथिक विद्यालय के 85 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। छात्र आदेश ¨सह ने 90.04 अंक हासिल किए। कीर्ति मातनहेलिया को 85.04 प्रतिशत, हिमांशु चौधरी को 84 प्रतिशत, उत्कर्ष जैन को 83, संजना श्रीवास्तव को 81.6 व प्रदीप कुमार को 81.4 प्रतिशत अंक मिले। स्कूल के मैनेजर एएन अग्रवाल व प्रधानाचार्य पूजा अग्रवाल ने परीक्षा परिणाम पर संतोष व्यक्त किया। कहा कि विद्याथियों को मेहनत के मुताबिक परिणाम प्राप्त हुआ है।
कार्डियोलॉजिस्ट बनना चाहती हैं मंतशा
परीक्षा परिणाम में अव्वल आई मंतशा के मन में हृदय रोग विशेषज्ञ बनने का सपना है। उन्होंने बताया कि वे चिकित्सक बनना चाहती हैँ। इसीलिए उन्होंने विज्ञान वर्ग से शिक्षा हासिल की है। इसके लिए उन्होंने प्रयास प्रारंभ कर दिया है। मेहनत पर भरोसा था। परिवारीजनों व शिक्षकों को अपनी सफलता का श्रेय दिया है। मां अजीम फातिमा, पिता जेडएच रिजवी व भाई जावेद हैदर मंतशा की मेहनत से बेहद खुश हैं।
अलंकृत बनना चाहते हैं सीए
वाणिज्य वर्ग में सर्वाधिक अंक पाने वाले अलंकृत जैन ने बताया कि चार्टर्ड एकाउंटेंट बनना चाहते हैं। इसके लिए वे तैयारी शुरू करेंगे। अलंकृत ने कहा कि देश में व्यापारिक व वाणिज्यिक गतिवधियां और तेज होंगी। जैसे-जैसे विदेशी निवेश देश में बढ़ेगा वाणिज्यिक गतिविधियां तेज होंगी। अलंकृत ने कहा कि विद्यार्थियों को कठोर परिश्रम से पीछे नहीं हटना चाहिए।