Move to Jagran APP

अमित शाह के स्वागत में भगवा रंग में रंगा शहर

बहराइच : भाजपाध्यक्ष अमित शाह के स्वागत में भगवा रंग में शहर रंग गया है, उनका आगमन कल गुल्लावीर में

By Edited By: Published: Tue, 23 Feb 2016 11:44 PM (IST)Updated: Tue, 23 Feb 2016 11:44 PM (IST)
अमित शाह के स्वागत में भगवा रंग में रंगा शहर

बहराइच : भाजपाध्यक्ष अमित शाह के स्वागत में भगवा रंग में शहर रंग गया है, उनका आगमन कल गुल्लावीर में महाराजा सुहेलदेव के मूर्ति अनावरण के लिए हो रहा है। भाजपा ने उनके कार्यक्रम को कामयाब बनाने के लिए ताकत झोंक दी है।

loksabha election banner

भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि लखनऊ से चलकर 12 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष बहराइच पहुंचेंगे। वे सीधे गुल्लावीर परिसर पहुंचेंगे व वहां स्थापित महाराजा सुहेलदेव की प्रतिमा अनावरण व सुहेलदेव भवन का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद शौर्य सम्मान समारोह को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम की तैयारी में प्रदेश उपाध्यक्ष शिवप्रताप शुक्ल व संगठन मंत्री अशोक तिवारी यहां कैंप कर रहे हैं। सांसद सावित्रीबाई फुले, प्रदेश महामंत्री अनुपमा जायसवाल विधायक मुकूटबिहारी वर्मा, पूर्व विधायक सुरेश्वर ¨सह, सुभाष त्रिपाठी, हरिश्चंद्र गुप्त, सरोज सोनकर, श्रवण शुक्ल, राहुल राय, राकेश श्रीवास्तव आदि जुटे रहे।

नानपारा संवादसूत्र के मुताबिक भाजपा महिला मोर्चा की बैठक महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रेखा पांडेय व संचालन महामंत्री प्रतिभा द्विवेदी ने की। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक लोगों को जुटाने का आह्वान किया गया। रिसिया में पालिकाध्यक्ष राजेश निगम की अगुवाई में भाजपाई कूच करेंगे। विशेश्वरगंज में भी भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष बृजेश पांडेय के आवास पर बैठक हुई अधिक तादात में लोगों को ले जाने की तैयारी बैठक हुई। अध्यक्षता बृजेश पांडेय जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो ने की। बैठक मे मुख्य रूप से निशंक त्रिपाठी, संजीव तिवारी, आनंद शुक्ला, आनंद पांडेय उपस्थित थे। ¨हदू कांवरिया संघ के जिलाध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने बताया कि कार्यकर्ता स्वागत की तैयारियों में जुटे हुए हैं। बैठक में हिमांशु गुप्ता, विनोद श्रीवास्तव, सिद्धार्थ ¨सह, सौरभ मिश्र, शेखर निषाद, रितेश ¨सह, श्याम शुक्ल मौजूद रहे।

चिकित्सक व तीन सभासद सहित सैकड़ों लोग शामिल

भाजपाध्यक्ष के आगमन के पहले ही तैयारियों ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। कपड़ा कमेटी सभागार में प्रदेश उपाध्यक्ष शिवप्रताप शुक्ल की मौजूदगी में नगर की प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी, डॉ. देवकीनंद त्रिपाठी, सभासद घसियारीपुरा अजय प्रताप ¨सह, सभासद रायपुरराजा राजकुमार ¨सह, सभासद काजीकटरा सुमन वर्मा ने अपन सैकड़ों साथियों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर संगठन मंत्री अवध अशोक त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकरीवाल मौजूद रहे।

चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के आगमन पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर रहेगी। अपर जिलाधिकारी विद्याशंकर ¨सह व प्रभारी पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ द्विवेदी ने पुलिस कर्मियों के साथ रैली स्थल गुल्लाबीर मंदिर परिसर व आसपास के स्थानों का जायजा लिया। अपर पुलिस अधीक्षक नगर दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि कार्यक्रम की सुरक्षा के मद्देनजर बाहर से एक अपर पुलिस अधीक्षक, दो क्षेत्राधिकारी, 15 एसआइ, सौ सिपाही व दो कंपनी पीएसी मंगाई गई है। इसके अलावा बहराइच के दो अपर पुलिस अधीक्षक, चार क्षेत्राधिकारी, 16 थानाध्यक्ष व दो सौ पुरुष व महलिा सिपाहियों को कार्यक्रम स्थल व आसपास लगाया गया है। कार्यक्रम में आने-जाने वालों पर कड़ी नजर रखने के लिए के सादे वेश में एलआइयू टीम व महिला पुलिसकर्मी की मौजूदगी रहेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.