विज्ञान ने सरल की जीवनशैली
बहराइच : सोमवार को सैनिक इंस्टीट्यूट इंटर कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। प्रदर्शनी में कक
बहराइच : सोमवार को सैनिक इंस्टीट्यूट इंटर कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। प्रदर्शनी में कक्षा छह से 12 तक के विद्यार्थियों ने प्रोजेक्ट के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय के रसायन शास्त्र विभागाध्यक्ष विवेक दीक्षित व वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष राहुल ने विद्यार्थियों के प्रतिभा का अवलोकन किया। दीक्षित ने विद्यार्थियों से कहा कि आवश्यकता ही आविष्कार की जननी है। विज्ञान जैसे-जैसे नित्य नए आयाम छू रहा है, मनुष्य की जीवनशैली उतनी सरल हो रही है। विज्ञान ने हमें तर्क की कसौटी पर चीजों को कसकर स्वीकार करने की क्षमता दी है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि अपने पाठ्यक्रम को पढ़ते समय वैज्ञानिक रुचि विकसित करने का प्रयास करें। सोचे कि आखिर यह चीजें बनी कैसे, इससे मनुष्य का लाभ क्या है और उनके किस प्रयास से जीवन सरल हो सकता है और नई चीज खोजी जा सकती है। हाइड्रोलाइटिक प्रेशर के लिए कक्षा नौ के छात्र कीर्तिमान ¨सह को प्रथम पुरस्कार, फ्लड अलार्म के लिए कक्षा 10 की छात्रा जानबी शर्मा को द्वितीय तथा जूनियर कक्षा के शेख नाजिर अंजार व विनीत गौड़ को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इस अवसर पर प्रबंधक इंदुप्रकाश गौड़, प्रधानाचार्य विवेक शर्मा, रुखसारआरा दुर्रानी सहित अन्य मौजूद रहे।