आग में जलकर तीन बकरियों की मौत, वृद्धा झुलसी
बहराइच : विकास खंड मिहींपुरवा अंतर्गत सुजौली थाना क्षेत्र के ग्राम मटेही के मजरा जागापुरवा में रविवा
बहराइच : विकास खंड मिहींपुरवा अंतर्गत सुजौली थाना क्षेत्र के ग्राम मटेही के मजरा जागापुरवा में रविवार देर रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। अग्निकांड में हजारों की नकदी, गृहस्थी का सामान जल गया। तीन बकरियों की झुलसकर मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन गंभीर रूप से झुलस गई। आग की चपेट में आकर वृद्ध महिला भी झुलस गई।
गांव निवासी अयोध्या चौहान पुत्र सदानंद के फूस के मकान में देर रात अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग में पीड़ित की मं अभिराजी(75) घिर गई। शोर-शराबा सुन ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग में घिरी वृद्धा को बाहर निकाला। आग में 30 हजार की नकदी, 15 ¨क्वटल धान सहित गृहस्थी का अन्य सामान जलने के साथ बकरियों की झुलसकर मौत हो गई। सामान बचाने के चक्कर में पीड़ित की 17 वर्षीय बेटी मीना भी झुलस गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समाचार लिखे जाने तक कोई भी राजस्व कर्मी मौके पर क्षति का आंकलन करने नहीं पहुंचा था।