सपाइयों ने केक काट, फल बांट नेताजी की मांगी हजार साल की आयु
बहराइच : सपा सुप्रीमो मुलायम ¨सह यादव का जन्मदिन रविवार को पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने धूमधाम के
बहराइच : सपा सुप्रीमो मुलायम ¨सह यादव का जन्मदिन रविवार को पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने धूमधाम के साथ मनाया। परिवहन राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार यासर शाह ने कौमी एकता के प्रतीक दरगाह में चादर चढ़ाकर नेताजी की लंबी उम्र की दुआ की। बाद में जिला अस्पताल पहुंचे परिवहन मंत्री शाह ने चिल्ड्रेन वार्ड व आपात कक्ष में भर्ती मरीजों को फल व मिठाइयां वितरित की। यहां से उनका काफिला गुल्लावीर स्थित कुष्ठ अस्पताल पहुंचा जहां कुष्ठ रोगियों को फल वितरित करने के बाद कंबल बांटे गए। भारी संख्या में युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर आतिशबाजी की। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव, कोषाध्यक्ष अब्दुल मन्नान, जफर उल्ला खां, इमलाक खां, राममनोहर ¨सह, अफसाल शानू, धनंजय ¨सह, राधेश्याम वर्मा, मीडिया प्रभारी राजे मिर्जा, इनाम अहमद, फजलू अंसारी, अखिलेश यादव सहित अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे। दूसरी तरफ सपा जिलाध्यक्ष रामतेज यादव के आवास पर सपाइयों ने केक काटकर नेताजी के दीर्घायु की कामना की। कार्यकर्ताओं ने गुरुद्वारा श्री गुरु¨सह में माथा टेक कर नेताजी की लंबी उम्र के लिए अरदास की। सिद्धनाथ मंदिर में कार्यकर्ताओं ने दीर्घायु के लिए हवन-पूजन किया। केक काटने के दौरान जिलाध्यक्ष रामतेज यादव, पूर्व विधायक शब्बीर अहमद वाल्मीकि, प्रदेश सचिव अनवर खां वारसी, अंशू आजम, अजीत ¨सह, राजेश त्रिपाठी, नदीम मन्ना, संजय शेबू, गब्बर ¨सह, तौहीद सिद्दीकी निहाल, मनीष यादव सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। बाद में कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल पहुंचकर मरीज व तीमारदारों को फल वितरित किया। सपा नगर सचिव पीयूष पांडेय ने मोटरसाइकिल रैली निकालकर नेताजी की लंबी उम्र की दुआ की। रैली पुलिस लाइन से दरगाह तक गई। नगर अध्यक्ष नदीमुलहक, उपाध्यक्ष जेपी यादव, शिवेंद्र ¨सह, पीयूष पांडेय, अजय यादव सहित अन्य शामिल हुए। विशेश्वरगंज ब्लॉक के बसनेरा गांव में सपा नेता रवींद्र तिवारी के आवास पर छोटे बच्चों ने केक काटकर मुलायम ¨सह का जन्म दिन मनाया। शिवांश, प्रतिज्ञा, तनु, शालू, दिवाकर, हर्षित मिश्र, शिवम, अवनि एवं अनुष्का ने बताया कि उन लोगों ने अपने संसाधन से केक मंगाकर काटे। इस मौके पर सपा नेता रवींद्र तिवारी, कन्हैया ¨सह, योगेंद्र ¨सह, जिपं सदस्य सत्यप्रकाश तिवारी, विजय शुक्ल, आभा तिवारी, सादिक अली, शब्बीर खां, आनंद तिवारी, विकास तिवारी, सुनील कुमार, ब्रज किशोर आदि मौजूद रहे। बौंडी संवादसूत्र के अनुसार स्थानीय जैतापुर के बिसवां गांव में मुलायम यूथ ब्रिगेड के नवनीत ¨सह ने मुलायम ¨सह यादव का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर महीप ¨सह, आनंद ¨सह, तुषार ¨सह सहित अन्य मौजूद रहे। नानपारा संवादसूत्र के अनुसार नानपारा में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य शाहिस्ता परवीन की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने मुलायम ¨सह का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर नसीबुनिशा, निशा शर्मा, अतहर हुसैन, केशव पांडेय, फूल बानो, आमना बेगम, बसंती निषाद, डॉ.तनवीर, पवन कुमार वर्मा, मुन्ना, समीउद्दीन खां, सलमान, अकील अहमद, सआदत अली, नईम रायनी, अमान अहमद, फखरूद्दीन, गुड्डू, मुहम्मद यासीन मौजूद रहे। अमीर हसन फारूकी महाविद्यालय में हसीना बानो, फुरकान फारूकी, अली हसन, गुफरान, नोमान, विनोद यादव ने जन्मदिन मनाया।