Move to Jagran APP

सपा सरकार में आम आदमी का घुट रहा दम : भाजपा

बहराइच : भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट धरना स्थल पर बदहाल सड़क, महंगी बिजली, खाद की किल

By Edited By: Published: Thu, 02 Jul 2015 11:53 PM (IST)Updated: Thu, 02 Jul 2015 11:53 PM (IST)
सपा सरकार में आम आदमी का घुट रहा दम : भाजपा

बहराइच : भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट धरना स्थल पर बदहाल सड़क, महंगी बिजली, खाद की किल्लत, बाढ़ पीड़ितों की नजरंदाजी और गन्ना किसानों का बकाया भुगतान न होने को लेकर प्रदेश की सपा सरकार को आड़े हाथों लिया। पदाधिकारियों ने कहा कि सूबे में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। ग्रामीण क्षेत्रों के अस्पतालों में उपचार कराने के कोई प्रबंध नहीं हैं। अधिकारी बेलगाम हैं। आम आदमी का सपा सरकार के राज में दम घुट रहा है। प्रदर्शन में पार्टी ने एकजुटता का संदेश दिया।

loksabha election banner

मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री दयाशंकर ¨सह रहे। जिलाध्यक्ष गुलाबचंद्र शुक्ल ने कहा कि बहराइच घाघरा, सरयू और राप्ती नदियों से घिरा है। बाढ़ की समस्या यहां हर वर्ष की है, लेकिन अभी तक बाढ़ से निपटने के कोई ठोस प्रबंध प्रशासन नहीं कर पाया है। पहले जो लोग कटान के पीड़ित हैं उन्हें अभी तक मुआवजा नहीं दिया गया है। गन्ना किसानों का साठ फीसदी भुगतान चीनी मिलों ने नहीं किया है, जिससे किसान की आर्थिक हालत चरमरा गई है। बीते दिनों खराब मौसम से रबी की फसल ओलावृष्टि से खराब हो गई, लेकिन मुआवजा नहीं दिया गया। पूर्व एमएलसी सुभाष त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश सरकार बिजली के दाम लगातार बढ़ा रही है, लेकिन उपभोक्ताओं के संरक्षण को लेकर कोई ठोस इंतजाम नहीं कर रही है। सांसद सावित्री बाई फुले ने कहा कि सूबे की कानून व्यवस्था ध्वस्त है। ग्रामीण क्षेत्रों के अस्पतालों में उपचार के लिए चिकित्सक नहीं मिल रहे हैं। विशेश्वरगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकट्टा में जिले के अधिकारियों के निरीक्षण के बाद भी व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ। भाजपा विधायक मुकुट बिहारी वर्मा ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न निरंतर हो रहा है। आगामी पंचायत चुनाव के मद्देनजर जिला प्रशासन केवल सपा विधायकों व नेताओं के इशारों पर एकपक्षीय कार्रवाई कर रहा है। इससे पंचायत चुनाव निष्पक्ष होने पर सवाल खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि जिले की अधिकांश सड़कें बदहाल हैं। खाद की किल्लत से किसान परेशान है। जिले की खाद पड़ोसी देश नेपाल में बेची जा रही है। प्रदर्शन को पूर्व मंत्री अक्षयवरलाल गोंड, पूर्व सांसद पद्मसेन चौधरी, शैलेश ¨सह, डॉ.जितेंद्र त्रिपाठी, योगेश प्रताप ¨सह ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल, विद्या अग्रवाल, मूलचंद्र, नन्हेंलाल लोधी, रामसुंदर चौधरी, परशुराम कुशवाहा, आनंद गौड़, वीरेंद्र मिश्र, कौशलेंद्र विक्रम ¨सह, जिला मीडिया प्रभारी राहुल राय, सुदामा मिश्र, नरेंद्र पांडेय, प्रशांत मिश्र, रामविलास, राकेशचंद्र श्रीवास्तव, विक्रम ¨सह सहित अन्य भाजपाई मौजूद रहे। अंत में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट बीबी पांडेय को सौंपा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.