लाल निशान के निकट पहुंचकर ठहरी घाघरा
बहराइच : जिले में पिछले कुछ दिनों से हो रही वर्षा के कारण नदियों के जल में बढ़ोत्तरी हुई है। प्रशासन
बहराइच : जिले में पिछले कुछ दिनों से हो रही वर्षा के कारण नदियों के जल में बढ़ोत्तरी हुई है। प्रशासन ने बाढ़ की संभावना के मद्देनजर सभी तहसीलों को एलर्ट जारी कर दिया है।
मंगलवार को एल्गिन ब्रिज पर घाघरा नदी का जलस्तर खतरे के निशान 106.07 मीटर के निकट मुकाबले 105.936 मीटर पर पहुंच कर ठहर गया है।
अपर जिलाधिकारी व प्रभारी अधिकारी आपदा विद्याशंकर ¨सह ने बताया कि तहसील नानपारा के 147, महसी के 64 व कैसरगंज के 38 राजस्व ग्रामों के बाढ़ से प्रभावित होने की आशंका है। जिलाधिकारी अभय के निर्देश पर सभी स्थानों पर बचाव व राहत कार्य के संचालन की व्यापक व्यवस्था की गई है। किसी भी आपात स्थिति का सामना करने के लिए तहसील नानपारा में 26 बाढ़ चौकियां, आठ मोटरबोट, 12 मोटराइज नावें, 24 सरकारी, 70 निजी नावें तथा 17 गोताखोरों का प्रबंध किया गया है। तहसील कैसरगंज में सात बाढ़ चौकियां, 15 लंगर स्थल व आठ राहत वितरण केंद्र बनाए गए हैं। इनके अतिरिक्त तहसील क्षेत्र में आठ मोटरबोट, 16 सरकारी तथा 498 निजी नावें व 105 गोताखोरों का चिह्नांकन किया गया है।
जलस्तर ठहरने से धीमी हुई कटान
महसी : पिछले चार दिनों से लगातार बढ़ रहा नदी का जलस्तर स्थिर हो गया। कटान की गति भी धीमी रही। बावजूद इसके, गोलागंज, कायमपुर, पचदेवरी में कृषि योग्य जमीनें कट रही हैं। पचदेवरी व गोलागंज व कायमपुर के ग्रामीण अपनी गृहस्थी समेटने में जुटे हैं। रुक-रुककर हो रही बारिश से कटान पीड़ितों को गृहस्थी समेटने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कटान के चलते नदी के मुहाने पर खड़ी गन्ने की फसल को पशुओं का चारा बना रहे हैं। म हनत कर तैयार की गई गन्ने की फसल में दर्जनों पशु चरते नजर आए। गांव निवास भगौती ने बताया कि पांच बीघे गन्ने की फसल लगा रखी थी। पहले सूखे ने छकाया अब घाघरा की लहरें खड़ी फसल को आगोश में लेने के लिए आतुर हैं।
अनुपस्थित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस
महसी : तहसील सभागार में बाढ़ चौकी पर तैनात किए गए कर्मचारियों की बैठक बुलाई गई थी, इसमें लेखपाल, ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम रोजगार संवक, सफाईकर्मी सहित अन्य कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। अधिकांश कर्मचारी बैठक में नहीं पहुंचे। तहसीलदार देवेश गुप्त ने बताया कि बाढ़ के ²ष्टिगत आयोजित समीक्षा बैठक में न पहुंचने वाले 42 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
कटान पीड़ितों को बांटा तिरपाल
महसी : बारिश के चलते कटान पीड़ितों को अपनी गृहस्थी समेटने में काफी दिक्कतें हो रही हैं। एसडीएम चंद्रपाल तिवारी ने तहसीलदार के साथ पचदेवरी गांव का जायजा लिया। कटान पीड़ित परिवारों की गृहस्थी को भीगने से बचाने के लिए तिरपाल का वितरण किया।