अंधड़ से बेजार रहा जनजीवन
बहराइच : शुक्रवार शाम मौसम न अचानक करवट ली। तापमान में गिरावट होने के साथ चली धूल भरी आंधी ने जनजीवन
बहराइच : शुक्रवार शाम मौसम न अचानक करवट ली। तापमान में गिरावट होने के साथ चली धूल भरी आंधी ने जनजीवन को प्रभावित किया। दिन भर तेज धूप के मौसम के बाद शाम को जिले के कुछ स्थानों पर तेज आंधी आई। बादलों के छाने से मौसम सुहाना हो गया। शहर, पयागपुर, फखरपुर, गजाधरपुर, जरवल कस्बा आदि स्थानों पर तेज हवाएं चलीं। गेहूं की कटाई कर रहे किसानों की फसलें उड़ गईं। तो वहीं खेत में मड़ाई के बाद रखे भूसे का भी किसानों को नुकसान उठाना पड़ा है। लगभग घंटे भर चली हवाओं से यातायात सेवाओं पर भी असर डाला। आंधी के चलते बसों का संचालन कुछ समय के लिए रोकना पड़ा। तेज हवा के झोंको के चलते विद्युत आपूर्ति भी कुछ देर के लिए ठप रही। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
आग से मकान जला
नवाबगंज : सायं 5 बजे के समय चली तेज आंधी के दौरान थाना क्षेत्र के मंगलीनाथन गांव निवासी बुधई के घर में गेहूं की बाली भूजते समय पड़ोस के राम कुमार गोसाई, काली प्रसाद, लल्लन प्रसाद व साली प्रसाद के घर में आग लग गई। जब तक दमकल कर्मी मौके पर पहुंचते इन लोगों के घर जल कर राख हो गए। इस अग्निकांड में राम कुमार की किराने की गुमटी में रखा परचून का सामान जलकर खाक हो गया। लगभग दो लाख रुपये की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई।