Move to Jagran APP

धूमधाम से मनी रामनवमी, निकली शोभायात्रा

बहराइच : शनिवार को श्रीराम जन्मोत्सव धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। हवन-पूजन के साथ नवरात्र क

By Edited By: Published: Sat, 28 Mar 2015 11:32 PM (IST)Updated: Sat, 28 Mar 2015 11:32 PM (IST)
धूमधाम से मनी रामनवमी, निकली शोभायात्रा

बहराइच : शनिवार को श्रीराम जन्मोत्सव धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। हवन-पूजन के साथ नवरात्र का समापन हुआ। कन्याओं को भोज कराया गया। श्रीराम जन्मोत्सव की भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

loksabha election banner

आज सुबह से ही श्रीराम जन्मोत्सव को लेकर हर्षोल्लास रहा। मंदिरों में दर्शन के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ा। भव्य पूजा-अर्चना हुई। नवरात्र का हवन-पूजन के साथ समापन हो गया। ¨हदू जागरण मंच की ओर से श्रीराम जन्मोत्सव की भव्य शोभायात्रा मां मीनाक्षी देवी मंदिर बशीरगंज से स्वामी विष्णुदेवाचार्य के सानिध्य निकाली गई। भगवान श्रीराम के बालस्वरूप के साथ नगर भ्रमण के लिए निकली शोभायात्रा काजीपुरा तिराहा, गुदड़ी, मीराखेलपुरा, पीपल तिराहा, घंटाघर होते हुए छावनी बाजार, पंचायती मंदिर से पुन: वापस लौटकर आरती के साथ समाप्त हो गई। शोभायात्रा का विभिन्न स्थानों पर फूल-मालाओं के साथ श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। इस मौके पर दाऊजी, सुमित खन्ना, रितेश अग्रवाल, राजू भुजवा, ¨हदू जागरण मंच जिलाध्यक्ष रामनाथ सर्राफ, सत्येंद्र शुक्ल, सांसद सावित्री बाई फुले, सुरेश्वर ¨सह, सुदामा मिश्र, अवधेश ¨सह, दिनेश गुप्त, दुर्गेश सोनी, हरिश्चंद्र गुप्त, उमाशंकर सोनी, कन्हैया सोनी, आनंद मिश्र सहित भारी संख्या में लोग शामिल रहे।

कैसरगंज संवादसूत्र के अनुसार तहसील क्षेत्र में रामनवमी धूमधाम से मनाई गई। रानीबाग स्थित रामजानकी मंदिर पर भक्तों ने भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया। गोमती प्रसाद शर्मा, सागरमल पारीक, अनिल अवस्थी, रामेंद्र देव ¨सह, हुलासमल जैन, महेंद्र ¨सह, मुन्ना ¨सह, डॉ.सुशील श्रीवास्तव आदि ने भगवान श्रीराम की आरती उतारी तथा प्रसाद वितरण किया गया। शाम को भंडारे का आयोजन किया गया। नानपारा संवादसूत्र के अनुसार नगर के विभिन्न दुर्गा मंदिरों में श्रद्धालुओं का सुबह से आना शुरू हो गया। नगर के कालीकुंडा मंदिर में हवन-पूजन किया गया। कन्या भोज भी कराया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.