Move to Jagran APP

किसानों के हक की लड़ाई है स्वराज यात्रा

बहराइच : किसानों के भोजन की आजादी पर हमला किया जा रहा है। किसान भूमि अधिग्रहण बिल के जरिए अपनी भूमि

By Edited By: Published: Thu, 26 Mar 2015 12:01 AM (IST)Updated: Thu, 26 Mar 2015 12:01 AM (IST)
किसानों के हक की लड़ाई है स्वराज यात्रा

बहराइच : किसानों के भोजन की आजादी पर हमला किया जा रहा है। किसान भूमि अधिग्रहण बिल के जरिए अपनी भूमि का अधिकार खोने के कगार पर है। स्वराज यात्रा किसानों के हक की लड़ाई है। यह बातें बुधवार को गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद तराई विकास मंच के अध्यक्ष सुनील कुमार ¨सह ने कही।

loksabha election banner

किसान जागृति आंदोलन व तराई विकास मंच के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित स्वराज यात्रा स्थानीय घंटाघर से शुरू होकर गांधी प्रतिमा तक निकाली गई। किसान जागृति आंदोलन के अध्यक्ष इंद्रकुमार यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश सहित 30 जनपद प्राकृतिक आपदा की चपेट में हैं। सरकार किसानों को हुए नुकसान की भरपाई नहीं कर पाई है। यह यात्रा एक संदेश है, जो जिले के सभी विधानसभाओं से होती हुई राजघाट दिल्ली पहुंचकर समाप्त होगी। स्वराज यात्रा को बहराइच विकास मंच के अध्यक्ष राजेश त्रिपाठी, समाजसेवी अनिल त्रिपाठी, कांगेस प्रतिनिधि शेख जकरिया शेखू सहित अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया। इस मौके पर गीता ¨सह, जगदीश ¨सह, केके शर्मा, शहनवाज मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.