Move to Jagran APP

सैलानियों को जागरूक करने में जुटा फ्रेंड्स क्लब

बहराइच : कतर्नियाघाट वन्य जीव विहार की प्राकृतिक छटा देखने के लिए आने वाले सैलानियों को जागरूक करने

By Edited By: Published: Tue, 24 Mar 2015 11:26 PM (IST)Updated: Tue, 24 Mar 2015 11:26 PM (IST)
सैलानियों को जागरूक करने में जुटा फ्रेंड्स क्लब

बहराइच : कतर्नियाघाट वन्य जीव विहार की प्राकृतिक छटा देखने के लिए आने वाले सैलानियों को जागरूक करने की पहल कतर्नियाघाट घाट फ्रेंड्स क्लब ने शुरू की है। पंपलेट और नारे लिखे बैनरों को सजाया गया है।

loksabha election banner

क्लब अध्यक्ष भगवान दास लखमानी ने कहा कि कतर्निया घाट वन्य जीव विहार मे हर वर्ष सैलानियों की संख्या बढ़ रही है। जिलेवासी यहां अधिक से अधिक आएं, इसके लिए नया प्रयास शुरू किया गया है। शहर में रहने वाले आम आदमी को जंगल की प्राकृतिक छटा बताई जा रही है। लोगों को जंगल में देखे जाने वाले तेंदुए, बाघ, चीतल, बारह¨सगा, दुर्लभ काकड़ हिरन, जंगली मुर्गा, सेंट बोआ, लंगूर, जंगली हाथी, मगरमच्छ, घड़ियाल व दुर्लभ गिद्ध आदि जानवरों की जानकारी दी जा रही है। अध्यक्ष लखमानी ने बताया कि सैलानियों की सुविधा के लिए कतर्निया घाट की एक वेबसाइट जल्द शुरू की जाएगी। इसमें सैलानियों की सुविधा के लिए समस्त सूचनाएं मुहैया होंगी। जल्द ही यह धरातल पर दिखेगी। उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्रों में कतर्नियाघाट की सुरम्यता को लेकर पंपलेट का वितरण शुरू करा दिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.