कार्यकर्ता ही पार्टी की अमूल्य धरोहर
बहराइच : भारतीय जनता पार्टी की ऑन लाइन सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक डालमियां धर्मशाला में आयोजित ह
बहराइच : भारतीय जनता पार्टी की ऑन लाइन सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक डालमियां धर्मशाला में आयोजित हुई। बूथवार सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक के मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष शिव प्रताप शुक्ल रहे। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गुलाबचंद्र शुक्ल ने की।
प्रदेश उपाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितयों में कार्यकर्ताओं द्वारा सदस्यता अभियान को गति प्रदान करने में उनके सराहनीय योगदान की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की अमूल्य धरोहर है। उसकी लगन और मेहनत का परिणाम है कि केंद्र सरकार पूर्ण बहुमत में स्थापित है। बैठक में प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रवासी अनूप गुप्ता ने मंडलवार जिले के सभी सदस्यता प्रमुखों एवं प्रवासियों, मंडल अध्यक्षों की समीक्षा के दौरान जमकर क्लास लगाई। एक-एक मंडल के एक-एक बूथों की समीक्षा संजीदगी से किया गया। कई मंडलों की समीक्षा के दौरान कुछ मंडलों में कार्य संतोषजनक न होने पर कड़ी नाराजगी जताई गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि अक्टूबर माह से फरवरी तक हांड़ कंपाऊ ठंड और बरसात का सामना करते हुए कार्यकर्ताओं ने जिस तरह अभियान को सफल बनाया है, वह सराहनीय है। बैठक में पूर्व विधायक जटाशंकर ¨सह, पूर्व मंत्री अक्षयवर लाल गोंड, पूर्व एमएलसी सुभाष त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रभान ¨सह, महेशनरायन तिवारी, योगेश प्रताप ¨सह, जिला उपाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल, श्रीनाथ शुक्ल, वीरेंद्र, आनंद गौड़, सरोज सोनकर, नन्हेंलाल लोधी, रोहित अवस्थी, जितेंद्र पाठक, प्रताप नरायन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मंदीप ¨सह वालिया, मीडिया प्रभारी राहुल राय, सुदामा मिश्र, शोभाराम वर्मा, अभिमन्यु, रूपनरायन, कामाख्या ¨सह, देवेंद्र पाठक आदि मौजूद रहे।