Move to Jagran APP

लुढ़का पारा, गरीबों की मुश्किलें बढ़ी

बहराइच : ठंड का कहर दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। लुढ़कता पारा गरीब, बेसहारा मजदूरों की दिक्कतों में इ

By Edited By: Published: Sun, 21 Dec 2014 12:14 AM (IST)Updated: Sun, 21 Dec 2014 12:14 AM (IST)

बहराइच : ठंड का कहर दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। लुढ़कता पारा गरीब, बेसहारा मजदूरों की दिक्कतों में इजाफा कर रहा है। सर्द रातों की सबसे बड़ी मार झेल रहे लोगों के लिए न तो पर्याप्त संख्या में रैन बसेरे बनें हैं और न ही कंबल या गर्म कपड़ों का वितरण किया जा रहा है। अलाव भी पर्याप्त संख्या में नहीं है। उनकी आंच भी धीमी नजर आ रही है।

loksabha election banner

पारा दिन-ब-दिन लुढ़क रहा है। अधिकतम तापमान 16 डिग्री के आसपास रहा। सुबह से ही जिले में घना कोहरा छाया था। दिन भर ठिठुरन बनी रही। शाम होते ही कोहरे व हवाओं का असर बढ़ गया। हवाओं के चलते ठंड में बढ़ोत्तरी महसूस की गई। जरूरतमंदों की मदद के लिए रैन बसेरों की संख्या पर्याप्त नहीं है। जिला प्रशासन द्वारा संचालित किये जा रहे रैन बसेरे भी बदहाली का शिकार हैं। रैन बसेरों में सफाई व्यवस्था का अभाव है। चादर और कंबल भी पर्याप्त संख्या में नहीं हैं। लोग ठंड से बेहाल हो रहे हैं। प्रशासन की ओर से लोगों को ठंड से बचाने के लिए उपाय नाकाफी हैं। चौराहों पर न तो अलाव दिख रहे हैं। न ही गरीबों को कंबल या गर्म कपड़े वितरित किये जा रहे हैं। एडीएम विद्या श्ाकर सिंह ने बताया कि जिले के 59 स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की गई है। सभी जगहों पर निरीक्षण कराकर अलाव जलवाना सुनिश्चित किया जाएगा।

उफ! इतनी ठंड, पर स्कूल तो जाना ही है

ठंड व कोहरे के कहर ने स्कूल जाने वाले बच्चों के सामने बड़ी मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। स्कूल जाने की मजबूरी के चलते बच्चों को ठंड का असर झेलना पड़ रहा है। बढ़ी ठंड के चलते स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति में कमी आई है।

अलाव की आंच भी धीमी

ठंड बढ़ने के बावजूद अलाव की आंच भी जिले में लोगों को नहीं मिल पा रही है। शहर में भले ही कुछ स्थानों पर अलाव जल रहे हैं, दूर दराज के इलाकों में अभी इनकी व्यवस्था नहीं हो पाई है। नगर पालिका की अधिशाषी अधिकारी संगीता कुमारी ने बताया कि शहर में 14 जगहों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की गई है।

ऊनी कपड़ों की बढ़ी बिक्री

सर्दी का असर बढ़ने के साथ ऊनी कपड़ों स्वेटर, जैकेट, कंबल के व्यापार में तेजी आई है। विक्रेता राजेश ने बताया कि लोग मोजे, टोपी, दस्ताने, मफलर खूब खरीद रहे हैं।

गर्म हुआ हीटर ब्लोअर का बाजार

ठंड बढ़ने के साथ गर्मी देने वाले इलेक्ट्रानिक उपकरणों की बिक्री में इजाफा हुआ है। इलेक्ट्रानिक उपकरणों के विक्रेता सुनील कुमार ने बताया कि लोग हैलोजन हीटर, गीजर, ब्लोअर ज्यादा खरीद रहे हैं। उन्होंने बताया कि हाइलोजन हीटर एक हजार से चार हजार की रेंज में, गीजर तीन हजार से दस हजार रुपये में उपलब्ध है। विक्रेता हनुमान ने बताया कि हॉट प्लेट 60 से 80 रुपये, हीटर 250 से दो हजार रुपये में, पानी गरम करने के लिए इमर्सन राड 350 रुपये से शुरू है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.