दिल्ली प्रदर्शन में शामिल हों कार्यकर्ता
बहराइच : समाजवादी पार्टी की बैठक जिलाध्यक्ष रामतेज यादव की अध्यक्षता में सपा कार्यालय पर आयोजित हुई।
बहराइच : समाजवादी पार्टी की बैठक जिलाध्यक्ष रामतेज यादव की अध्यक्षता में सपा कार्यालय पर आयोजित हुई। इसमें 22 दिसंबर को दिल्ली के जंतर मंतर पर होने वाले धरने की रूपरेखा तैयार की गई।
सपा जिला अध्यक्ष रामतेज यादव ने बताया कि आगामी 22 दिसंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व में दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कार्यक्रम होना है। यह धरना केंद्र सरकारी की जन विरोधी कार्यो के मद्देनजर आयोजित किया जा रहा है। इसमें जिले के सभी विधान सभा क्षेत्र से पार्टी कार्यकर्ता शामिल होंगे। बताया कि 21 दिसंबर को प्रात: 8 बजे करीब दस हजार कार्यकर्ता दिल्ली के लिए रवाना होंगे। बैठक में महामंत्री आशिक अली, छात्रसभा जिलाध्यक्ष नंदेश्वर नंद यादव प्रदीप वर्मा, अनवर वारसी, देवेन्द्र प्रताप सिंह, शकील मेकरानी, निशा शर्मा, राजेश त्रिपाठी, जितेन्द्र प्रताप सिंह, अजीत सिंह, राजमल यादव, नदीमुलहक तन्नू आदि मौजूद रहे।