Move to Jagran APP

फोटो : भाजपा ने ग्रहण कराई आन लाइन सदस्यता

बहराइच : भारतीय जनता पार्टी आईटी सेल तत्वावधान में विशेश्वरगंज बस स्टाप पर जिलाध्यक्ष निशंक त्रिपाठी

By Edited By: Published: Tue, 16 Dec 2014 12:13 AM (IST)Updated: Tue, 16 Dec 2014 12:13 AM (IST)
फोटो : भाजपा ने ग्रहण कराई आन लाइन सदस्यता

बहराइच : भारतीय जनता पार्टी आईटी सेल तत्वावधान में विशेश्वरगंज बस स्टाप पर जिलाध्यक्ष निशंक त्रिपाठी की अध्यक्षता में सदस्यता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें सभी वर्ग के लोगों ने आन लाइन सदस्यता ग्रहण की। विशेश्वरगंज ब्लॉक के बस स्टाप चौराहे पर आईटी सेल (सूचना प्रौद्योगिकी) के जिलाध्यक्ष निशंक त्रिपाठी की मौजूदगी में लगभग 200 लोगों को भाजपा की आन लाइन सदस्यता दिलाई गई। इसमें कुछ अल्पसंख्यक महिला व पुरुषों ने भी पार्टी में आस्था जताते हुए भाजपा की आन लाइन सदस्यता ग्रहण किया। इस अवसर पर राजकुमार शुक्ला जिलाध्यक्ष जल संसाधन प्रकोष्ठ, मंडल अध्यक्ष चंद्र कुमार मिश्र, सह संयोजक पप्पू पाठक, राजेंद्र कुमार त्रिपाठी मंडल महामंत्री, धनलाल पांडेय जिलाध्यक्ष सुशासन प्रकोष्ठ, आनंद मोहन पांडेय मंडल उपाध्यक्ष, लल्लन यादव, रवि शुक्ला, विनीत शुक्ला, माधवराज पांडेय, रामदीन मौर्य, मंसूब अली, नूरजहां, हबीबुल्लाह शामिल रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.