बाढ़ पीडि़त किसानों को बीज-खाद्यान्न वितरण
बहराइच : मिहींपुरवा ब्लॉक के सुदूरवर्ती गिरिजापुरी कॉलोनी में बाढ़ पीड़ित 600 किसान परिवारों को बीज व
बहराइच : मिहींपुरवा ब्लॉक के सुदूरवर्ती गिरिजापुरी कॉलोनी में बाढ़ पीड़ित 600 किसान परिवारों को बीज व खाद्यान्न का वितरण किया गया। आयोजन देहात संस्था ने किया।
संस्था के मुख्य कार्यकारी डॉ.जितेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि बाढ़ की त्रासदी में सैकड़ों किसान परिवार तबाह हो गए। धान की फसल बाढ़ में नष्ट होने के बाद गेहूं की बोआई एक बड़ी चुनौती बनी। शिविर में छह सौ किसानों में से प्रत्येक को 15 किलो गेहूं, 3 किलो मसूर, 5 किलो चावल, 2 किलो अरहर दाल बीज का वितरण किया गया। बीज वितरण में सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट मुंबई ने सहयोग किया है। वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अमेरिका के कैलीफोर्निया स्थित स्टैनफोर्ड के लॉ स्कूल प्रोफेसर ऐलन एस वेनर रहे। उन्होंने कहा कि यह सराहनीय कार्य है। विशिष्ट अतिथि मैरीडेंट ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का अधिक से अधिक आयोजन होने की जरूरत है। कार्यक्रम में रमपुरवा, फकीरपुर, बर्दिया, लोहरा, मटेही, भवानीपुर, बिछिया, टेढ़ी, ढकिया, निषादनगर, बड़खड़िया सहित अन्य गांव के किसान परिवार शामिल हुए। कार्यक्रम में बोस्टन से आई लीजा ग्लास, इवान वेनर, राजेंद्र कुमार, जाहिद खान, रामकुमार, भानमती, सहजेब अहमद, गीता प्रसाद सहित अन्य मौजूद रहे।