शिविर लगाकर सदस्यता दिलाएगी भाजपा
बहराइच : मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की बैठक में नए सदस्य जोड़ने की रणनीति पर विचार हुआ। मंडलवार शि
बहराइच : मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की बैठक में नए सदस्य जोड़ने की रणनीति पर विचार हुआ। मंडलवार शिविर लगाकर नए सदस्यों को जोड़ने का निर्णय लिया गया। यह अभियान 1 दिसंबर से प्रारंभ होगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष गुलाबचंद्र शुक्ल ने बताया कि पूरे देश में भाजपा सदस्यता अभियान चला रही है। अकेले बहराइच जिले में 5 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि जिले के समस्त मंडलों में शिविर लगाकर 1 दिसंबर से नए सदस्य जोड़े जाएंगे और उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के किए गए कार्यो की जानकारी दी जाएगी। बैठक में जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र मिश्र, राहुल राय, मंदीप सिंह वालिया, जवाहर लाल धीवर, कैलाशनाथ पाठक, बुधराम केवट, धनलाल पांडेय, शिवकुमार शुक्ला, बृक्षराम कनौजिया, देवेंद्र मिश्र, घूरे प्रसाद मौर्य सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। जरवलरोड/जरवल संवादसूत्र के अनुसार क्षेत्र के नत्थनपुर ग्राम में भाजपा की ओर से गोवंश प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित हुई। मुख्य अतिथि प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुमित्रा राय मौजूद रहीं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता एकजुट होकर गांवों में जाकर लोगों को सदस्य बनाएं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता भाजपा के लिए पूरे मनोबल से जुटकर सदस्य बनाएं। तभी मोदी का मिशन मजबूत होगा। प्रकोष्ठ के सह संयोजक पवन कुमार वर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता क्षेत्र में जाकर घर-घर भाजपा का सदस्य बनाने के लिए पार्टी की उपलब्धियों को बताएं। इस मौके पर कौशलेंद्र विक्रम सिंह, वंशराज, प्रदीप जायसवाल, जितेंद्र सिंह, तारा देवी, भारत राम वर्मा, रेनू वर्मा, नवनीत कौशल, राजवीर सिंह, संतोष श्रीवास्तव सहित अन्य मौजूद रहे।