भगौती अध्यक्ष व संपूर्णानंद बने मध्यम उपाध्यक्ष
बहराइच : बार एसोसिएशन कैसरगंज के लिए मतदान गुरुवार को कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ। इस चुनाव में 154 अधिवक
बहराइच : बार एसोसिएशन कैसरगंज के लिए मतदान गुरुवार को कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ। इस चुनाव में 154 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के पश्चात मतों की गणना हुई। इसमें अध्यक्ष पद पर भगौती प्रसाद राव व मध्यम उपाध्यक्ष पद पर संपूर्णानंद मिश्र निर्वाचित घोषित किए गए।
प्रात: दस बजे मतदान प्रारंभ हुआ। मतदान के मद्देनजर तहसील परिसर में कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए थे। चुनाव लड़ रहे अधिवक्ताओं ने अंतिम समय तक मतदाताओं को अपने पक्ष में लाने के लिए पूरी ताकत झोंकी। मतदान के बाद शाम साढ़े तीन बजे मतों की गणना प्रारंभ हुई। अध्यक्ष पद पर भगौती प्रसाद राव को 80 मत मिले तथा राजकिशोर यादव को 74 मत प्राप्त हुए। भगौती प्रसाद 6 मतों से अध्यक्ष पद पर विजयी हुए। मध्यम उपाध्यक्ष पद पर हुए चुनाव में संपूर्णानंद मिश्र को 94 मत तथा रामसमुझ यादव को 60 मत मिले। 34 मतों से संपूर्णानंद विजयी घोषित हुए। अन्य पदाधिकारियों में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर ऋषि कुमार शुक्ला, उपाध्यक्ष पद पर राधेश्याम यादव, दयाराम यादव, महामंत्री आनंद कुमार यादव, संयुक्त मंत्री सुरेश कुमार सिंह व वीरेंद्र कुमार पांडेय, कोषाध्यक्ष पद पर फतेह बहादुर श्रीवास्तव व कार्यकारिणी सदस्य पर बृजेश शर्मा, संतोष कुमार सिंह, पंकज श्रीवास्तव व अनवार अहमद निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।