न बुझे किसी घर का चिराग
बहराइच : सड़क दुर्घटनाओं में असमय किसी और घर की खुशियां न छिन जाएं। किसी और घर में अकारण गमों का पहा
बहराइच : सड़क दुर्घटनाओं में असमय किसी और घर की खुशियां न छिन जाएं। किसी और घर में अकारण गमों का पहाड़ न टूटे। लोग सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक हों। सब तक इसी संदेश को पहुंचाने के उद्देश्य से परिवहन विभाग ने रविवार को मैराथन दौड़ का आयोजन किया।
आज सुबह दस बजे सैकड़ों की संख्या में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, नगर के लोग, परिवहन व पुलिस विभाग के अधिकारी यातायात जागरूकता रैली में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर मजिस्ट्रेट जय शंकर त्रिपाठी ने की। मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक श्रीपति मिश्र ने फीता काट कर मैराथन दौड़ का उदघाटन किया। उन्होंने उपस्थित लोंगों को यातायात सावधानी के लिए दस बिंदुओं की शपथ दिलायी।
सुहानी व तुषार रहे प्रथम
बहराइच : इन्दिरा स्टेडियम में आयोजित 400 मीटर दौड़ प्रतियोगता में बालिका वर्ग में सुहानी वर्मा बाल शिक्षा निकेतन प्रथम स्तुति पांडेय द्वितीय सनोवर सिराज तृतीय स्थान पर रहीं। बालक वर्ग में सेंट नार्बट स्कूल के तुषार अग्रवाल प्रथम, सरस्वती विद्या मंदिर के गौरव द्वितीय,संत पथिक स्कूल के प्रशान्त तृतीय स्थान पर रहे।
कार्यक्रम में नगर पुलिस क्षेत्राधिकारी दुर्गेश प्रताप तिवारी, एआरटीओ प्रशासन छंगा लाल, एआरटीओ प्रवर्तन आनंद कुमार सोनकर, यात्री कर अधिकारी आर डी गुप्ता, अतीक उल्ला खां, एसपी राव, बृजेश कुमार श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे। संचालन रईस सिद्दीकी व एसपी राव ने किया।
इन बिंदुओं पर लिया शपथ
1. यातायात संबंधी समस्त नियमों का पालन करेंगी।
2. 18 वर्ष की आयु पूरी किये बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन का संचालन नहीं करेंगे।
3. बिना हेलमेट के मोटरसाइकिल, स्कूटर नहीं चलाएंगे।
4. वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करेंगे।
5. खतरनाक ढंग से वाहन नहीं चलाएंगे।
6. पैदल व साइकिल यात्रियों को सम्मान प्रदान करेंगे।
7. नशे की स्थिति में वाहन नहीं चलाएंगे।
8. वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करेंगे।
9. स्टंट नहीं करेंगे।
10. तेज गति से वाहन नहीं चलाएंगे।