Move to Jagran APP

बलहा विस सीट पर सपा का परचम

By Edited By: Published: Tue, 16 Sep 2014 11:39 PM (IST)Updated: Tue, 16 Sep 2014 11:39 PM (IST)

बहराइच : बलहा विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी ने परचम लहराया है। सपा ने यह सीट भाजपा से छीन ली है। गत लोकसभा चुनाव में भाजपा विधायक के सांसद चुने जाने के बाद यह सीट रिक्त हुई थी। चार माह बाद हुए चुनाव में जनता ने सपा पर भरोसा जताया।

loksabha election banner

मंगलवार प्रात: आठ बजे कड़ी सुरक्षा के बीच गल्ला मंडी में मतों की गणना का कार्य प्रारंभ हुआ। पहले चक्र की गणना से ही सपा प्रत्याशी बंशीधर बौद्ध ने बढ़त हासिल कर ली। यह बढ़त उन्होंने अंतिम 25वें चक्र तक बनाए रखी। सपा प्रत्याशी ने भाजपा प्रत्याशी अक्षयवर लाल को 25,181 मतों से पटकनी दी। सपा प्रत्याशी को 99,220 मत हासिल हुए। जबकि भाजपा के अक्षयवर लाल को 74,039, कांग्रेस के श्यामता प्रसाद को 6,290, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अरविंद कुमार को 2,950, निर्दलीय दिनेश को 3,799 मत प्राप्त हुए। 3,464 मतदाताओं को चुनाव लड़ रहा कोई भी प्रत्याशी रास नहीं आया। सो उन्होंने आयोग के उपलब्ध कराए गए विकल्प नोटा का प्रयोग करने में भरोसा जताया। चुनाव में पड़े 1,89,762 मतों की 25 चक्र में गणना पूरी हुई। मतों की गणना के बाद जिलाधिकारी सत्येंद्र सिंह ने आरओ घनश्याम सिंह के साथ विजयी प्रत्याशी बंशीधर बौद्ध को प्रमाणपत्र सौंपा। सपा प्रत्याशी बंशीधर बौद्ध ने इसे जनता की जीत बताया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.